बिहार

एनडीए प्रत्याशी की जीत के लिए नेताओं ने कमर कसी

पटनासिटी, (न्यूज़ क्राइम 24) भारतीय जनता पार्टी ने पटना साहिब विधान सभा क्षेत्र से चुनाव मैदान में उतरे एनडीए उम्मीदवार रत्नेश कुमार को भारी मतों से विजयश्री का सेहरा पहनाने का देवतुल्य कार्यकर्ताओं से आह्वान किया है।

पार्टी की संगठनात्मक बैठक आज यहां पानी टंकी रोड स्थित राज दरबार हाल में हुई जिसमें बिहार साहित विभिन्न राज्यों से आए पार्टी के नेताओं ने संबोधित किया। बैठक में 2 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पटना में प्रस्तावित रोड शो को सफल बनाने के विविध तैयारियों पर विचार हुआ। रोड शो दिनकर चौक से शुरू होकर उद्योग भवन तक जायेगा। बैठक में अधिसंख्य नेताओं का फोकस स्थानीय विधायक श्री नंदकिशोर यादव पर रहा और उनके कार्यों की तहेदिल से सराहना की गई। बाहर से आए पार्टी के नेताओं ने कहा कि बीते तीन दशक के भीतर जिस तेजी से पटना साहिब क्षेत्र का चर्तुदिक विकास हुआ वैसा कम ही देखने सुनने को मिलता है।

Advertisements
Ad 1

बैठक को बिहार विधान सभा के अध्यक्ष और स्थानीय विधायक नंदकिशोर यादव, पार्टी के प्रत्याशी रत्नेश कुशवाहा, प्रदेश भाजपा के संगठन महामंत्री भिखू भाई दल सानिया, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रेखा वर्मा, सांसद नीरज शेखर, सांसद योगेन्द्र खंडेलिया, किसान आयोग के अध्यक्ष और पार्टी के महानगर के अध्यक्ष रूपनारायण मेहता, दिनेश पटेल,विनय केसरी, सुरेश सिंह पटेल, पूर्व अध्यक्ष अभिषेक चंद्रवंशी, के अलावा पार्टिक कई अन्य विभिन्न स्तर के पदाधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

ITI और स्वास्थ्य केंद्र अब बाबा महतो साहब के नाम पर, CM सम्राट चौधरी ने किया मेले का शुभारंभ

धनरूआ प्रखंड अध्यक्ष संजय कुमार यादव के पार्थिव शरीर पर राजद नेताओं ने माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की

बिहार कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रवीण सिंह कुशवाहा के असामयिक निधन पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम सहित वरिष्ठ नेताओं ने जताया शोक

error: