ताजा खबरेंमनोरंजन

लता मंगेशकर को पूरे राजकीय सम्मान के साथ दी जाएगी अंतिम विदाई, दो दिनों तक आधा झुका रहेगा राष्ट्रीय ध्वज

मुम्बई(न्यूज़ क्राइम 24): अपनी सुरीली आवाज से देश-दुनिया पर दशकों तक राज करने वाली सुर-साम्राज्ञी लता मंगेशकर का 92 साल की उम्र में निधन हो गया। ‘भारत रत्‍न’ से सम्‍मानित वेटरन गायिका ने मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्‍पताल में अंतिम सांस ली। आज शाम 6.30 बजे शिवाजी पार्क में किया जाएगा।लता मंगेशकर का पार्थिव शरीर उनके पेडर रोड स्थित निवास ‘प्रभुकुंज’ लाया गया। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने घोषणा की कि स्वर कोकिला लता मंगेशकर को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी जाएगी। वहीं लता मंगेशकर की याद में दो दिवसीय राष्ट्रीय शोक मनाया जाएगा। सम्मान के रूप में दो दिनों तक राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा। लता जी की निधन की खबर से फैंस, कई बॉलीवुड के सितारे सहित सभी उनके चाहने वाले सोशल मीडिया के माध्यम से शोक व्यक्त कर रहे हैं।

Advertisements
Ad 1

भारत की स्वर कोकिला लता मंगेशकर का निधन हो गया है. लता मंगेशकर को 8 जनवरी को कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया था. इसके बाद उन्हें मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पातल में भर्ती करवाया गया. लता लगभग एक महीने से अस्पताल के आईसीयू में वेंटिलेटर सपोर्ट पर थीं. अस्पताल के डॉक्टर प्रतीत समदानी संग उनकी टीम लता की देखरेख और इलाज कर रहे थे। आज लता मंगेशकर दुनिया को अलविदा कह गई हैं। डॉ. प्रतीत ने बताया कि मल्टी ऑर्गन फेल्योर उनकी मौत की वजह रही।

Related posts

देखें सूची : बिहार पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, 27 आईपीएस समेत 29 अधिकारियों का तबादला

बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 21 IAS अधिकारियों का तबादला

फेसबुक-इंस्टाग्राम सर्वर डाउन, करोड़ों यूजर्स हुए परेशान

error: