बिहारराजनितिक

लालू यादव को भुगतना ही होगा करनी का फल : प्रभाकर मिश्र

पटना, (न्यूज क्राइम 24) भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रभाकर कुमार मिश्र ने राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद पर जमकर निशाना साधते हुए कहा कि लालू को अपनी करनी का फल भुगतना ही होगा। लालू ने अपने पावर का हमेशा ग़लत इस्तेमाल किया और भ्रष्टाचार का नंगा नाच किया। श्री मिश्र ने आज यहां कहा कि सभी को अपने अच्छे और बुरे कर्मों का फल मिलता है। लालू प्रसाद को भी उनकी करनी का फल मिल रहा है।

Advertisements
Ad 1

श्री मिश्र ने कहा कि ‘लैंड फॉर जॉब’ मामले में लालू प्रसाद ईडी को सहयोग नहीं कर रहे, इससे साफ है कि दाल में काला है। अगर इस मामले लालू ने कोई गुनाह नहीं किया, तो ईडी के सवालों का सीधा जवाब देना चाहिए। लेकिन, लालू ऐसा नहीं कर रहे, तो जाहिर है कि लालू इस स्कैम में पूरी तरह लिप्त हैं। श्री मिश्र ने कहा कि असल में पूरा ‘घमंडिया’ गठबंधन ही भ्रष्टाचार में डूबा हुआ है। बिहार में ‘घमंडिया’ गठबंधन के नेता की ईडी के सामने पेशी हुई। वहीं, झारखंड में ‘घमंडिया’  गठबंधन के एक नेता ईडी के डर से छिपे फिर रहे हैं।

Related posts

एनएमसीएच में विभागाध्यक्षों के साथ समीक्षा बैठक, मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं देने पर जोर

AI के क्षेत्र में बिहार का ऐतिहासिक कदम : http://Sarvam.AI और BharatGPT से MoU, ‘डिजिटल बिहार’ को मिलेगी नई गति

पीएम मोदी ने 75 अमृत रेलवे स्टेशनों का किया उद्घाटन, बिहार के पुनर्विकास -सीएम सम्राट चौधरी

error: