झारखण्डताजा खबरें

लालू प्रसाद यादव की बिगड़ी तबीयत, सांस लेने में हो रही परेशानी

रांची: राष्ट्रीय जनता दल सुप्रीमो और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव की तबीयत अचानक बिगड़ गई है. सूत्रों के अनुसार उनको सांस लेने में परेशानी हो रही है. रिम्स अधीक्षक और लालू का इलाज कर रहे डॉक्टर रिम्स पहुंच चुके हैं. इससे पहले झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता भी रिम्स पहुंच कर उनका हालचाल लेकर जा चुके हैं. रिम्स अधीक्षक डॉ विवेक कश्यप लालू प्रसाद के वार्ड में पहुंच गये हैं. वहीं दो वर्ष से अधिक समय से लालू प्रसाद का इलाज कर रहे डॉक्टर उमेश प्रसाद भी रिम्स पहुंच गये हैं. बताया गया है कि लालू प्रसाद में निमोनिया के लक्षण पाये गये हैं और उनकी छाती में संक्रमण है।

Related posts

पटना पुलिस मुख्यालय के बाहर बेकाबू निजी कार का कहर, सार्जेंट मेजर की स्कॉर्पियो में पीछे से मारी जोरदार टक्कर

बिहार के सभी स्कूलों में अब शनिवार को हाफ-डे, टिफिन ब्रेक के बाद होगी छुट्टी

छात्र आंदोलन के बीच पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव गिरफ्तार, सीजेएम के समक्ष पेशी के बाद बेऊर जेल भेजने की तैयारी

error: