क्राइमताजा खबरेंबिहार

पटनासिटी में स्वर्ण व्यवसाय से लाखों की लूट

IMG 20210430 WA0060

[Edited By: Robin Raj]

पटनासिटी: राजधानी में जहाँ लोगो को कोरोना महामारी से भयभीत है। वही कोरोना काल मे अपराधीयो का खौफ भी जारी है। ताजा मामला है , पटना सिटी के चौक थाना क्षेत्र के हाजीगंज स्थित स्वर्ण रेखा ज्वेलर दुकान का, जहां की इस ज्वेलरी दुकान में लुटेरो ने तीन बार लूट की घटना का अंजाम दिया है। बताया जाता है कि लुटेरा बासलेट खरीदने के बहाने आये और तीन नकाब पोश लुटेरो ने दिन दहाड़े स्वर्ण व्यवसाय से हथियार दिखा कर चाँदी के आभूषण और कैस रुपये समेत तीन लाख रुपये की लूट कर चलते बने। वही लूट की घटना के बाद अशोक राजपथ पर अफरा- तफरी का माहौल हो गया। लूट की सूचना मिलते ही मौके पर पहुँची पुलिस की टीम और पटना सिटी DSP ने पूरे मामले की छान बीन की। साथ ही आस पास लगे सीसी टीवी कैमरे के फुटेज से तीनों लुटेरो की पहचान करने में जुट गई है। वही कोरोना काल मे पुलिस के मुस्तैदी के बाद अशोक राजपथ पर स्थित स्वर्ण व्यवसाय से लूट को लेकर लोगो मे पुलिस प्रशासन के लापरवाही प्रति खासा आक्रोश है।

Related posts

पटना को औद्योगिक एवं प्रोडक्शन हब के रूप में विकसित करने हेतु जिलाधिकारी ने किया उद्योग संघ क़े प्रतिनिधियों क़े साथ संवाद

दो दिवसीय एएफपीआईकॉन बिहार सम्मेलन का समापन, फैमिली फिजिशियन की भूमिका पर चर्चा

मिल्लत कॉलेज, दरभंगा में ‘नशा मुक्त युवा अभियान’ के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित