बिहार

न्यूज़ क्राइम 24 द्वारा लोगों के बीच लड्डू वितरण

पटनासिटी, (न्यूज क्राइम 24) अयोध्या में श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर नगर में भी उत्साह चरम पर रहा। सोमवार कि सुबह से ही राम भक्त घर और मंदिरों में जाकर श्री राम जी कि विशेष पूजा अर्चना की। पूरा पटना राममय हो गया। ऐसे में पटनासिटी के विभिन्न हनुमान मंदिरों में अद्भुत नजारा देखने को मिला। राम भक्तों ने उत्साह के साथ ‘राम दिवाली’ मनाकर हनुमान चालीसा का पाठ करते नजर आए।

वहीं इस ख़ास मौके पर न्यूज़ क्राइम 24 द्वारा भगवान राम के आगमन की खुशी में सैकड़ों लोगों के बीच लड्डू का वितरण किया गया। लोगों को लड्डू देकर राममंदिर में प्राण प्रतिष्ठा की खुशियां एक दूसरे से बांटी गईं। इस अवसर पर चौक थाना के प्रभारी अनिरुद्ध कुमार ने भी अपना सेवा देते हुए सड़कों पर से गुजरने वाले लोगों को रोककर प्रसाद स्वरूप लड्डू वितरित किया। इस मौके पर चैनल के संपादक शम्भू राज समेत अन्य लोग मौजूद रहे। वहीं दूसरी तरफ मंदिर में महिलाओं कि टोली राम पाठ करते हुए नजर आई।

Related posts

राजद के प्रधान महासचिव रणविजय साहू के समक्ष भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने राजद की सदस्यता ग्रहण की : एजाज अहमद

उपेन्द्र कुशवाहा की उपस्थिति में विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने राष्ट्रीय लोक मोर्चा की सदस्यता ग्रहण की

एम्स पटना की डॉ. श्वेतालिना प्रधान को अंतरराष्ट्रीय सम्मान, भारत की ओर से चुनी गईं एकमात्र विद्वान

error: