बिहार

किसानों की समस्याओं तथा उनके हितों की रक्षा के लिए किसान प्रकोष्ठ जन जागृति अभियान चलाये : जगदानन्द सिंह

पटना, (न्यूज़ क्राइम 24) बिहार प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल किसान प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्षों एवं जिला प्रधान महासचिवों एवं प्रखंड अध्यक्षों की संयुक्त बैठक राजद प्रदेश कार्यालय के कर्पूरी सभागार में किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष डाॅ0 गोपाल कृष्ण कुमार उर्फ चंदन की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई।
इस अवसर पर बैठक को संबोधित करते हुए राजद के प्रदेश अध्यक्ष श्री जगदानन्द सिंह ने कहा कि बिहार ही नहीं देश में सबसे बड़ी आबादी किसानों की है, लेकिन सरकार के द्वारा उनके साथ जिस तरह का सौतेलपन का व्यवहार किया जाता है उससे किसान सबसे बदहाल और समाज के बीच में अपने आप को समस्याओं से जूझता हुआ पाता है। सरकार के स्तर से किसानों की समस्याओं के निदान के लिए कोई कार्य नहीं किये जा रहे हैं। इन्होंने कहा कि बिना किसान के जागरूक हुए देश को बेहतर नहीं बनाया जा सकता है। इसके लिए राजद के कार्यकर्ताओं को खेत और खलिहान तक जाकर उनकी समस्याओं को समझते हुए जन जागृति अभियान चलाना होगा।

इन्होंने कहा कि महात्मा गांधी ने किसानों की समस्याओं के निदान के लिए ही सबसे पहले चम्पारण से आन्दोलन खड़ा किया था और किसानों को उसका हक और अधिकार दिलाने का काम किया था। जबतक गांव और किसान समृद्ध नहीं होंगे देश और राज्य मजबूत नहीं हो सकता है, क्योंकि किसान ही ईमानदारीपूर्वक कार्य करता है चाहे गर्मी हो, बरसात हो या कपकपाती ठंड हो वो हमारे लिए अन्न उपजाते हैं और देश के आम लोगों को खुशहाल बनाये रखने के लिए दिन रात मेहनत करते हैं। इन्होंने पंजाब के किसानों का उदाहरण देते हुए कहा कि आज पंजाब समृद्ध इस कारण से है कि पंजाब के किसानों के समस्याओं पर सरकार और अन्य लोगों का ध्यान रहता है।

बिहार को आगे बढ़ाने के लिए किसानों के प्रति सरकार के स्तर से गंभीर प्रयास की जानी चाहिए और इसके लिए राजद के नेता और कार्यकर्ता किसानों की समस्याओं और उनके हितों की रक्षा के लिए हर स्तर पर संघर्ष और आन्दोलन का कार्यक्रम चलाये जिससे की सरकार के स्तर से किसानों को हर तरह का लाभ मिल सके। प्रदेश प्रवक्ता एजाज अहमद ने बताया कि किसान प्रकोष्ठ की ओर से प्रदेश अयक्ष सहित अन्य नेताओं का शाॅल और बुके देकर स्वागत किया गया।
इस अवसर पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री उदय नारायण चैधरी, विधायक सुदय यादव, पूर्व विधायक सतीश कुमार, सीताराम यादव, अनिल सहनी, रविन्द्र सिंह, प्रदेश के मुख्य प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव, प्रदेश प्रवक्ता एजाज अहमद, किसान प्रकोष्ठ के अनीता कुमारी, पुलिस राय, अजीत तिवारी, सुरेन्द्र यादव, नंद किशोर प्रसाद, रामवरण महतो, कामेश्वर कुशवाहा, रीतू रंजन यादव, उपेन्द्र चन्द्रवंशी सहित अन्य गणमान्य नेतागण उपस्थित थे।

Related posts

सम्राट चौधरी की सरकार ने शिक्षा के भगवाकरण की नीति अपनाई ; जनता दल यू और एनडीए के अन्य घटक दलो की चुप्पी क्यों : एजाज अहमद

मनेर में पासपोर्ट एवं उपडाकघर ऑफिस को RDX से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट; परिसर खाली कराया, पुलिस बल तैनात

राजद के प्रदेश अध्यक्ष मंगनी लाल मंडल के समक्ष जन सुराज पार्टी के दर्जनों नेताओं ने राजद की सदस्यता ग्रहण की

error: