बिहार

कलांगन आर्ट कॉन्टेस्ट 2025 : पटना में रचनात्मकता का शानदार उत्सव

पटना, (न्यूज़ क्राइम 24) रिणास क्रिएशन द्वारा आयोजित कलांगन आर्ट कॉन्टेस्ट 2025 का आयोजन आज मल्टी दरबार, गुरहट्टा, पटना सिटी में भव्य रूप से सम्पन्न हुआ। प्रतियोगिता में विभिन्न स्कूलों के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों ने भाग लिया और अपनी कला के माध्यम से रचनात्मकता, कल्पनाशक्ति और मौलिकता का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में कई प्रतिष्ठित अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। अतिथि के रूप में डाॅ. एस. ए. कृष्णा, पीडियाट्रिशियन ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया, हसन अली, संस्थापक ट्राम सेवा एनजीओ रहे।

प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में डाॅ. राखी कुमारी, प्राचार्या—पटना आर्ट कॉलेज और शिल्पा कुमारी, आर्टिस्ट एवं आर्ट एजुकेटर शामिल रहीं। निर्णायकों ने निर्धारित मानकों के आधार पर उत्कृष्ट कृतियों का चयन किया।

Advertisements
Ad 1

आयोजक एवं रिणास क्रिएशन की संस्थापक रीना ने कहा की कलांगन केवल एक प्रतियोगिता नहीं, बल्कि बच्चों की कल्पना को रंगों में ढालने का मंच है। हमारा उद्देश्य बच्चों की कला को प्रोत्साहित कर उन्हें आगे बढ़ने के अवसर देना है। प्रतियोगिता में विजेता प्रतिभागियों को ट्रॉफी, प्रमाणपत्र एवं विशेष पुरस्कार प्रदान किए गए। साथ ही, सभी सहभागी स्कूलों को सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के अंत में आयोजक रीना ने अतिथियों, स्कूल प्रबंधन, शिक्षकों, छात्रों और स्वयंसेवकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि बच्चों द्वारा बनाई गई प्रत्येक पेंटिंग आने वाले कल की आशाओं और संभावनाओं का प्रतीक है।

Related posts

बिहार के MSME इकोसिस्टम को सशक्त बनाने की दिशा में बड़ा कदम, उद्योग विभाग के सचिव ने हैदराबाद में की महत्वपूर्ण बैठकें

संविधान हत्या दिवस : लोकतंत्र के उस काले अध्याय को देश कभी नहीं भूलेगा : विजय कुमार सिन्हा

मोहर्रम पर्व को लेकर पुलिस सतर्क, संवेदनशील क्षेत्रों में फ्लैग मार्च

error: