बिहार

नवाबगंज में जेई ने नल जल योजना का किया जांच

अररिया, रंजीत ठाकुर। नरपतगंज प्रखंड के नवाबगंज पंचायत में ग्रामीणों के शिकायत पर सोमवार को समय करीब 3:00 बजे नल जल योजना की सभी टंकी एवं पानी सप्लाई का पीएचडी विभाग के कनीय अभियंता रितेश कुमार जांच करने पहुंचे, तथा बारीकी से जांच किया। जांच के दौरान संवेदक के सुपरवाइजर अमित कुमार मौजूद रहे।

कनीय अभियंता ने जांच के क्रम में टंकी ऑपरेटर एवं संवेदक के सुपरवाइजर को कई आवश्यक दिशा निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने बताया कि ग्रामीणों का बराबर शिकायत मिल रही थी । नवाबगंज पंचायत के नल जल योजना काफी खराब स्थिति में है। लोगों को शुद्ध जल नहीं मिल रहा है। इसी को लेकर हम सभी टंकी का निरीक्षण कर रहे हैं। उन्होंने कहा जहां सप्लाई पाइप लीकेज है या नल नहीं लगा हुआ है अभिलंब लगाया जाएगा। साथ ही टंकी में कोई अगर गड़बड़ी है तो जल्द मरम्मत किया जाएगा। मौके पर उपस्थित टंकी ऑपरेटर को टंकी ऑपरेट करने का विधि को बताया गया। एवं सुपरवाइजर अमित कुमार से टंकी चलाने में जो भी सामग्री की आवश्यकता है जल्द उपलब्ध करावाने के लिये कहा। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कहा लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी जो भी संवेदक लापरवाही करेंगे उनके विरुद्ध वरीय अधिकारी को कार्रवाई के लिए लिखा जाएगा।

Related posts

नवाबगंज पंचायत में आम सभा, विकास योजनाओं पर हुई चर्चा

ग्रामीणों की भागीदारी से तैयार की गई पंचायत विकास की रूपरेखा

पटना जिले के सभी थानों में Child Help Desk और Child Corner स्थापित

error: