बिहार

संत रविदास की 647वां जयंती समारोह मानने को लेकर जदयू की तैयारी बैठक

पटना, (न्यूज क्राइम 24) जनता दल (यू0) की ओर से आगामी 24 फरवरी को संत शिरोमणि गुरु रविदास की 647वाँ जयंती समारोह मनाने का निर्णय लिया गया है। जयंती समारोह पार्टी मुख्यालय के कर्पूरी सभागार में मनाई जाएगी एवं माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार बातौर मुख्यातिथि इस कार्यक्रम में शामिल रहेंगे। इस सम्बंध में सोमवार को जद(यू0) मुख्यालय में पार्टी के माननीय प्रदेश अध्यक्ष श्री उमेश सिंह कुशवाहा की अध्यक्षता में तैयारी बैठक की गई। जिसमें कार्यक्रम की रूपरेखा और इसकी अपार सफलता को लेकर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।

बैठक में बिहार सरकार के पूर्व मंत्री श्री संतोष कुमार निराला, पूर्व विधायक श्री अरुण मांझी, अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष श्री राजेश त्यागी, प्रदेश प्रवक्ता श्री हिमराज राम, डाॅ0 हुलेश मांझी, श्री दीपक रजक, श्री रूबेल रविदास, डाॅ0 प्रतिमा कुमारी, श्रीमती कांचन माला चैधरी, श्री राम कुमार राम, श्री जाॅर्ज मांझी, श्री नवीष कुमार नवेन्द्रू, श्री मुन्ना चैधरी, डाॅ0 मनोज राम सहित जद(यू0) अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के कई पदाधिकारीगण मौजूद रहे।

Related posts

सम्राट चौधरी की सरकार ने शिक्षा के भगवाकरण की नीति अपनाई ; जनता दल यू और एनडीए के अन्य घटक दलो की चुप्पी क्यों : एजाज अहमद

मनेर में पासपोर्ट एवं उपडाकघर ऑफिस को RDX से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट; परिसर खाली कराया, पुलिस बल तैनात

राजद के प्रदेश अध्यक्ष मंगनी लाल मंडल के समक्ष जन सुराज पार्टी के दर्जनों नेताओं ने राजद की सदस्यता ग्रहण की

error: