बिहार

जदयू कार्यकर्ताओं ने सत्यनारायण पूजा कर मनाया सीएम नीतीश कुमार का जन्मदिन

खगौल(अजित यादव): मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के जन्मदिन विकास दिवस के अवसर पर सोमवार को जदयू कार्यकर्ताओं ने आर्यभट्ट निकेतन स्कूल में सत्यनारायण पूजा कर लोगों के बीच प्रसाद एवं भोजन वितरण कर उनके दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना की. जदयू नगर अध्यक्ष विष्णु गुप्ता के नेतृत्व एवं प्रदेश उपाध्यक्ष वंदना सिंह के मार्गदर्शन में कार्यकर्ताओं ने यहां सत्यनारायण पूजा कर मुख्यमंत्री का जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया.

Advertisements
Ad 1

केक काटकर की मुख्यमंत्री के दीर्घायु की कामना-

मुख्यमंत्री के 70 वें जन्मदिन पर वंदना सिंह के नेतृत्व में केक काटकर मुख्यमंत्री के दीर्घायु होने की कामना की गई तथा वहां उपस्थित लोगों के बीच सत्यनारायण पूजा का प्रसाद, केक, मिठाई सहित भोजन के दो सौ पैकेट वितरित किए गए. इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष युवा जदयू वंदना सिंह,नगर अध्यक्ष खगौल विष्णु गुप्ता,अभय कुमार, प्रेम राज गुप्ता, कुणाल गुप्ता, रवि, कुंदन, जितेंद्र पटेल, मनीष जी, दानापुर के प्रखंड अध्यक्ष सुबोध शर्मा, राहुल सिन्हा, अमन कुमार सहित अन्य लोग मौजूद थे।

Related posts

इलाज के साथ स्वच्छता का संकल्प : एम्स पटना में स्वच्छता पखवाड़ा शुरू

पत्रकारों से बदसलूकी मामले में नौबतपुर थानेदार पर जांच, डीजीपी ने आईजी को दिया आदेश

स्वास्थ्य मंत्री के हाथों नर्सिंग संस्थानों को मान्यता देने की दिशा में डिजिटल प्लेटफॉर्म का हुआ शुभारंभ

error: