बिहार

जदयू विधानपार्षद के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को दी बधाई

पटना, न्यूज क्राइम 24। बुधवार को बिहार सरकार के वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी के नेतृत्व में जद(यू0) विधान पार्षद के प्रतिनिधिमंडल ने माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से भेंटकर नियोजित शिक्षकों को राज्यकर्मी का दर्जा दिये जाने पर उन्हें शुभकामनाएं प्रेषित की एवं सभी विधान पार्षदों ने पुष्पगुच्छ देकर नीतीश कुमार का आभार प्रकट जताया।

Advertisements
Ad 1

उक्त अवसर पर विधान परिषद् के मुख्य सचेतक संजय कुमार सिंह ‘गांधी जी’, विधानपार्षद डॉ0 संजीव सिंह, विधानपार्षद वीरेंद्र नारायण यादव, विधानपार्षद श्रीमती रीना यादव, माननीय विधानपार्षद श्रीमती कुमुद वर्मा, माननीय विधानपार्षद श्रीमती रेखा कुमारी, माननीय विधानपार्षद रवींद्र प्रसाद सिंह, पूर्व विधान पार्षद संजीव श्याम सिंह, सहित सी0पी0आई0 के माननीय विधानपार्षद प्रो0 संजय कुमार सिंह एवं जद(यू0) के प्रदेश महासचिव चंदन कुमार सिंह उपस्थित थे।

Related posts

बिहार के राज्यपाल सैयद अता हसनैन तख्त पटना साहिब नतमस्तक हुए

मुख्यमंत्री ने पश्चिम चम्पारण जिले के वाल्मीकिनगर में योजनाओं का किया उद्घाटन एवं शिलान्यास

मुख्यमंत्री ने स्व० जगजीवन राम जी को जयंती के अवसर पर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की

error: