बिहार

पूर्वी चंपारण में जदयू सदस्यता अभियान कार्यक्रम आयोजित, बड़ी संख्या में लोगों ने ली पार्टी की सदस्यता

पटना, अजित। जनता दल (यू) की ओर से पूर्वी चंपारण जिले में शुक्रवार को सदस्यता अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा शामिल हुए. इस दौरान जिले के नेताओं, पदाधिकारियों और स्थानीय कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में बड़ी संख्या में लोगों ने जनता दल (यू) की सदस्यता ग्रहण की।

कार्यक्रम के दौरान प्रदेश अध्यक्ष ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ सदस्यता अभियान 2025-28 को लेकर बैठक की और अभियान को गांव-गांव तथा घर-घर तक पहुंचाने पर जोर दिया. उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि संगठन को मजबूत करने के लिए अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जोड़ा जाए।

बैठक में सदस्यता अभियान को लेकर आगे की रणनीति पर चर्चा की गई. कार्यकर्ताओं को क्षेत्र में सक्रिय रहने और अभियान को प्रभावी ढंग से चलाने के निर्देश दिए गए। कार्यक्रम के दौरान पूर्वी चंपारण जिले में हालिया चुनावों में एनडीए की जीत को लेकर कार्यकर्ताओं को बधाई दी गई. इस मौके पर स्थानीय कार्यकर्ताओं का अभिनंदन भी किया गया।कार्यक्रम में जिला स्तर के कई पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related posts

झमाझम बारिश ने खोली जलनिकासी की पोल, एम्स रोड से संपतचक तक सड़कों पर भरा पानी

रबीउल अव्वल का चांद नहीं दिखा, 15 अगस्त से शुरू होगा नया इस्लामी महीना

‘मिशन ग्रीन विलेज’ के तहत बांटे गए 200 पौधे, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

error: