बिहार

फुलकाहा थाना परिसर में जमीन विवाद निपटारे को लेकर जनता दरबार का आयोजन

अररिया(रंजीत ठाकुर): फुलकाहा थाना परिसर में जमीन विवाद के निपटारे को लेकर आज शनिवार को थाना अध्यक्ष नगीना कुमार के नेतृत्व में जनता दरबार का आयोजन किया गया। मजिस्ट्रेट के रूप में हल्का कर्मचारी नवाबगंज रवि कुमार के उपस्थिति में दर्जनों मामले का सुनवाई कर पूर्व से चले आ रहे चार मामले का सुलह समझौता के तहत निष्पादन किया गया।

अन्य कई मामले में साक्ष्य की अभाव के कारण आवेदक को साक्ष्य के साथ अगले जनता दरबार में उपस्थित होने के लिए कहा गया है। सूत्रों के अनुसार जमीन से जुड़े विवाद में काफी बढ़ोतरी हुई है। लोग कहते हैं जमीन विवाद का मुख्य कारण अंचल कार्यालय एवं अंचल कर्मी के साथ दलालों का गठजोड़ से जमीन विवाद चरम पर है।

Advertisements
Ad 1

लोक जनशक्ति पार्टी के जिला विस्तार प्रमुख अरुण कुमार सिंह ने कहा बिहार सरकार का जमीनी विवाद से जुड़े जनता दरबार पूरी तरह फेल है, भू विवाद का निपटारा नहीं किया जाता है, केवल खानापूर्ति किया जाता है। जिले के सभी अंचल कार्यालय में दलालों का बोलबाला है। भू-स्वामी का शोषण किया जाता है। भू-स्वामी को परेशान होकर अंततः न्यायालय का दरवाजा खटखटाना ही पड़ता है।

Related posts

पुनपुन फोरलेन पर भीषण सड़क हादसा : पिकअप-ऑटो टक्कर में चालक की मौत, महिला और बच्चे घायल!

दो दिनों से लापता युवक की सिर कटी लाश मिलने से सनसनी : रेलवे ट्रैक पर मिला शव, प्रेम प्रसंग में हत्या का आरोप लगा रहे परिजन

श्री विष्णु महायज्ञ में गूंजा राधे-कृष्ण का जयकारा, कृष्ण विवाह प्रसंग सुन भावविभोर हुए श्रद्धालु

error: