बिहार

ट्रैफिक जाम से आम लोगों को हो रही परेशानी : विनय कुमार

पटना(न्यूज क्राइम 24): पटना नगर निगम के वार्ड 28 के पार्षद विनय कुमार ने नगर अगयुक्त को जाम की समस्या को लेकर एक पत्र लिखा है जिसमे उन्होंने कहा कि पटना जंक्शन और न्यू मार्केट स्टेशन रोड के पास अव्यवस्थित यातायात व्यवस्था, दुकानदारों की अव्यवस्था के कारण पैदल चलना भी मुश्किल है. यहां उत्पन्न जाम व्यवस्था के कारण पटना जंक्शन पर ट्रेन पकड़ने वाले यात्रियों की अक्सर ट्रेन छूट जाती है. इस क्षेत्र के व्यवसायिक दुकानदार और स्थानीय निवासी भी बुरी तरह प्रभावित हैं। इस जाम से निजात दिलाने के लिए निश्चित तौर पर कार्रवाई होनी चाहिए।

उन्होंने सुझाव दिए है की पटना जंक्शन पर बहुत सारे ऑटो और बसें चलती हैं और वे वहां बेतरतीब ढंग से चलती हैं जिससे लोगों को बहुत परेशानी और परेशानी का सामना करना पड़ता है। रेलवे लाइन के दक्षिणी भाग से आने वाले ऑटो और बसों को पटना जंक्शन करबिगहिया में पार्किंग की व्यवस्था दी जाए, जिससे पटना जंक्शन पर ऑटो और बसों का दबाव कम हो और यातायात भी सुचारू रूप से चले। स्टेशन रोड टाटा पार्क में आने वाले ऑटो वालों को बुद्ध स्मृति पार्क के पास पार्किंग में सभी ऑटो की पार्किंग की व्यवस्था करनी चाहिए, ताकि लोगों को सड़क पर ऑटो और बसों से छुटकारा मिल सके। पटना जंक्शन न्यू मार्केट में लगने वाले वेंडर्स को वीर कुंवर सिंह पार्क के सामने खाली पड़े प्लाटों में जगह दी जाए. न्यू मार्केट स्टेशन रोड, फ्रेजर रोड को पूरी तरह नो वेंडिंग जोन घोषित किया जाए।

Related posts

अटल पथ पर बेलगाम स्कॉर्पियो ने छह बच्चों को रौंदा, डोमनचक और सैदानीचक के दो की मौत!

जिला पदाधिकारी ने किया औचक निरीक्षण अनुपस्थित चिकित्सक एवं जीएनएम पर कार्रवाई के निर्देश

दुर्गा पूजा के अवसर पर जिला पदाधिकारी ने ठाकुरबाड़ी दुर्गा पूजा पंडाल का किया निरीक्षण : श्रीमती छिरिङ वाई भूटिया

error: