बिहार

जन विश्वास महारैली कल, 3 मार्च होगी ऐतिहासिक : जवाहर यादव निराला

20240302 204953

पटना, अजीत। राष्ट्रीय जनता दल किसान प्रकोष्ठ, बिहार के प्रदेश महासचिव जवाहर यादव निराला, ने प्रेस बयान जारी कर कहा कि भाजपा जदयू के खिलाफ राज्य में जबरदस्त आक्रोश है ।यह रैली ऐतिहासिक होने वाली है ।और उसके जरिए बिहार से जो आवाज उठेगी उसके राजनीतिक संदेश की गूंज पूरे देश में सुनाई देगा । जिस प्रकार नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव की जन विश्वास यात्रा एवं रोड शो में जन सैलाब उमरी है, उससे लग रहा है, की बिहार की जनता ने राष्ट्रीय जनता दल के नेता एवं नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के नौकरी देने के वादे को जिस प्रकार सर जमीन पर उतार कर दिखाया,हर दो मिनटपर नौकरी देने का रिकॉर्ड बना है।उससे जनता में अपार विश्वास प्रत्येक जिला में दिखाई दिए हैं। तेजस्वी सरकार में ही ,यहां कल कारखाने लगेंगे, विकास के काम बढ़ेंगे, नौकरी और रोजगार शिक्षा चिकित्सा सब कुछ बेहतर होगा।

भारत सरकार ने जिस तरह किसानों पर किए गए वादे करने के बजाय उसे पर रबड़ की गोली, आंसू गैस के गोले से हमले की किसान, मजदूर सबक सिखाने के लिए 3 मार्च को गांधी मैदान पटना, की जन् विश्वास महारैली में लाखों लाख की संख्या में जूटान होने का मन बना लिया है। जुटान शुरू हो गया है। जिस प्रकार जनता का रुझान है, उससे लग रहा है की राष्ट्रीय जनता दल के पुराने रिकॉर्ड को तेजस्वी यादव तोड़ने जा रहे हैं। जिससे की रैली ऐतिहासिक होगी जिस प्रकार लोगों का जन सैलाब उमर रहा है। उससे भारतीय जनता पार्टी एवं जदयू के लोगों की नींद उड़ गई है । उन्होंने कहा की भाजपा आज विपक्षी विधायकों की खरीद फरोख्त, दलों को तोड़ने विपक्ष की सरकारों को गिराने में सभी हद पार कर गई है। भ्रष्टाचार की सबसे ज्यादा चर्चा करने वाली भाजपा का आने वाले चुनाव में बिहार से भाजपा एनडीए गठबंधन का सुपड़ा साफ हो जाएगा।

Related posts

मिल्लत कॉलेज, दरभंगा में ‘नशा मुक्त युवा अभियान’ के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

पुलिस अधीक्षक ग्रामीण कोमल मीणा ने भदौर थाना का किया निरीक्षण, जनता दरबार में सुनीं लोगों की समस्याएं

शराब पीकर हंगामा करने के आरोप में 11 लोग गिरफ्तार, भेजे गए जेल!