बिहार

नवादा में आगजनी की घटना को जातीय रंग देना गलत : शीला मंडल

पटना, (न्यूज़ क्राइम 24) गुरुवार को जनता दल (यू0) प्रदेश कार्यालय, पटना में बिहार सरकार की माननीय परिवहन मंत्री श्रीमती शीला मंडल ने प्रदेश के विभिन्न जिलों से पहुंचे आमजनों की समस्याओं को सुनकर उनके त्वरित निष्पादन हेतु आवश्यक पहल की। इस मौके पर पार्टी के वरिय नेता प्रो0 नवीन आर्या चंद्रवंशी मौजूद रहे। इस दौरान पत्रकारों से बातचीत करते हुए माननीय परिवहन मंत्री श्रीमती शीला मंडल ने नवादा में हुए आगजनी की घटना पर निंदा व्यक्त की।

उन्होंने कहा कि दोषियों को चिन्हित कर कठोर और त्वरित कारवाई सुनिश्चित की जाएगी। पूरे घटनाक्रम को लेकर राज्य सरकार गंभीर है। श्रीमती शीला मंडल ने कहा कि नवादा की घटना को जातीय रंग देना उचित नहीं होगा। साथ ही उन्होंने कहा कि बिहार की जनता माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार के पक्ष में एकजुट है, तेजस्वी यादव के कार्यकर्ता संवाद यात्रा का कोई असर नहीं होने वाला है।

Related posts

तेजस्वी यादव ने सृजन घोटाले को लेकर सरकार पर साधा निशाना, 5500 करोड़ के हिसाब का उठाया सवाल

कांवरिया भक्तों की सेवा में स्वयं जुटे नित्यानंद राय, सेवा और समर्पण की पेश की मिसाल

जनसुनवाई में मंत्री लेशी सिंह एवं सुनील कुमार ने सुनीं आमजनों की समस्याएं

error: