बिहार

इस्लामिया टीचर्स ट्रेनिंग बी.एड. कॉलेज में योग अभ्यास पखवाड़ा का समापन

फुलवारीशरीफ, अजित। पटना के फुलवारी शरीफ स्थित इस्लामिया टीचर्स ट्रेनिंग बी.एड. कॉलेज में आईक्यूएसी के तत्वावधान में आयोजित योग अभ्यास पखवाड़ा का 17 फरवरी 2026 को सफलतापूर्वक समापन किया गया. कार्यक्रम का उद्देश्य स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा नियमित योगाभ्यास के लिए प्रेरित करना रहा.

इस अवसर पर योग शिक्षक सिम्मी माला और संजीव कुमार ने दैनिक जीवन में योग की उपयोगिता पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए प्रतिभागियों को विभिन्न प्रकार के प्राणायाम और योगासन का अभ्यास कराया. पखवाड़े के दौरान प्रतिभागियों को सूर्य नमस्कार के 12 चरण, अनुलोम-विलोम, भ्रामरी प्राणायाम तथा सूक्ष्म व्यायाम का प्रशिक्षण दिया गया. इसमें विशेष रूप से सांस की गति और विभिन्न योग मुद्राओं की विधि को विस्तार से समझाया गया।

महाविद्यालय के प्राचार्य आर. के. अरुण ने अपने संबोधन में कहा कि योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है और इसे दैनिक जीवन में अपनाना अत्यंत आवश्यक है. उन्होंने कहा कि नियमित योगाभ्यास से शरीर स्वस्थ रहने के साथ मानसिक संतुलन भी मजबूत होता है। कार्यक्रम में आईक्यूएसी के सह-समन्वयक डॉ. अली इमाम तथा सदस्य डॉ. मंजुला की उपस्थिति उल्लेखनीय रही. दोनों ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि योग से शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य सुदृढ़ होता है तथा शरीर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। पूरे पखवाड़े के दौरान महाविद्यालय के शिक्षक एवं शिक्षिकाओं ने उत्साहपूर्वक भागीदारी निभाई और कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

Related posts

बिहार, साइबर अपराध पर सख्त : मुख्य सचिव और डीजीपी ने की जिलाधिकारियों-एसपी के साथ समीक्षा बैठक

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रीय हथकरघा पुरस्कार 2025 प्रदान किए

संत रविदास के समरसता संदेश को गांव-गांव पहुंचाएगी सरकार : सीएम

error: