झारखण्ड

अधिकारों की रक्षा के लिए संकल्पित है।मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन

झारखण्ड, (न्यूज़ क्राइम 24) सरकार द्वारा राज्य के 700 से अधिक धान अधिप्राप्ति केंद्रों पर धान खरीद की प्रक्रिया पूरी पारदर्शिता एवं निर्धारित नियमों के अनुरूप संचालित की जा रही है। सभी किसान अपने प्रखंड के नजदीकी धान अधिप्राप्ति केंद्र पर जाकर धान की बिक्री कर सकते हैं। किसानों को प्रति क्विंटल धान ₹2450 की दर से भुगतान सीधे उनके बैंक खातों में किया जा रहा है।

Advertisements
Ad 1

मैं सभी किसान भाइयों-बहनों से अपील करता हूँ कि मुआवज़ा अथवा भुगतान दिलाने के नाम पर किसी भी बिचौलिए के बहकावे में न आएँ।यदि कोई व्यक्ति अवैध रूप से धन की मांग करता है या किसानों को गुमराह करता है, तो इसकी सूचना तुरंत संबंधित अंचल कार्यालय अथवा जिला प्रशासन को दें। किसानों की समृद्धि ही झारखण्ड की शक्ति है एवं सरकार हमेशा आपके अधिकारों की रक्षा के लिए संकल्पित है।

Related posts

वार्षिक सम्मेलन मे शामिल हुए : अनूप भाई

झारखंड के दिशोम गुरु ‘शिबू सोरेन’ नहीं रहे, बेटे हेमंत सोरेन बोले – “आज मैं शून्य हो गया हूं”

पटना विश्वविद्यालय ने पूर्वी क्षेत्र अंतर विश्वविद्यालय शतरंज चैंपियनशिप 2025 में तीसरा स्थान हासिल किया

error: