बिहार

प्रखंड स्तरीय अभिसरण कार्य योजना को लेकर एसडीएम शेखपुरा ने की समीक्षा बैठक, दिए निर्देश

शेखपुरा, उमेश कुमार : अनुमंडल पदाधिकारी प्रियंका कुमारी की अध्यक्षता में शुक्रवार को प्रखंड स्तरीय अभिसरण कार्य योजना को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

बैठक में बाल विकास परियोजना अधिकारी, पोषण योजना से जुड़े प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी, महिला पर्यवेक्षक सहित अन्य कर्मी मौजूद रहे।

बैठक का मुख्य फोकस 9 सितंबर से 8 अक्टूबर तक चल रहे ‘राष्ट्रीय पोषण माह’ पर रहा। इस वर्ष पोषण माह की थीम “हमारी आंगनबाड़ी, हमारी जिम्मेवारी” रखी गई है।

एसडीएम ने कहा कि कुपोषण मुक्त समाज के निर्माण में आंगनबाड़ी केंद्रों की भूमिका अहम है। उन्होंने स्वास्थ्य, शिक्षा, ग्रामीण विकास और समाज कल्याण विभाग को आपसी तालमेल के साथ काम करने का निर्देश दिया।

उन्होंने कहा कि पोषण माह के सभी दिशा-निर्देशों का शत-प्रतिशत पालन हो, गांव-टोले में जागरूकता अभियान और पोषण शिविर आयोजित किए जाएं। बच्चों, गर्भवती और धात्री माताओं को पोषण व स्वास्थ्य सेवाएं समय पर मिलें, इसमें लापरवाही पर कार्रवाई की जाएगी।

Related posts

सबका सम्मान, जीवन आसान कार्यक्रम में शेखपुरा डीएम ने सुनीं 23 शिकायतें

शेखपुरा के महसार में नल-जल योजना फेल, डीएम ने लिया जायजा, संवेदक पर गिरेगी गाज

सर्वोदय इन्फेंट अकैडमी में विद्यार्थियों को सिखाए तनाव प्रबंधन के तरीके

error: