बिहार

जांच एजेंसियां अपना काम करने के लिए स्वतंत्र : सुमित कुमार सिंह

पटना, (न्यूज़ क्राइम 24) शुक्रवार को जनता दल (यू0) प्रदेश कार्यालय, पटना में बिहार सरकार के माननीय विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री श्री सुमित कुमार सिंह ने प्रदेश के विभिन्न जिलों से पहुंचे आमजनों की समस्याओं को सुनकर उनके त्वरित समाधान हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस मौके पर पार्टी के वरीय नेता प्रो0 नवीन आर्या चंद्रवंशी मौजूद रहे।

इस दौरान माननीय मंत्री श्री सुमित कुमार सिंह ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए राजद कार्यालय के बाहर खड़ी गाड़ियों के कटे चालान पर कहा कि यातायात व्यवस्था को दुरुस्त रखने के लिए गाड़ियों का चलान काटा जाता है, इसे राजनीतिक प्रतिशोध की संज्ञा देना गलत होगा। मुद्दों के अभाव में राजद नीतीश सरकार पर बेबुनियाद आरोप लगा रही है। लैंड फाॅर जाॅब से जुड़े हुए सवाल पर उन्होंने कहा कि जांच एजेंसियां अपना काम करने के लिए स्वतंत्र है।

Related posts

पटनासिटी के 9tees Cafe में पहली बार आयोजित हुई दिवाली पार्टी, गेम्स और संगीत से सजी शाम

बिहार में भाजपा वोट चोरी ही नहीं कर रही है, बल्कि जनादेश की डकैती भी कर रही है : प्रो मनोज कुमार झा

सिख विरोधी नरसंहार के पीड़ितों को न्याय दिलाने के लिए दिल्ली में पदयात्रा