बिहार

संयुक्त चिकित्सालय सस्त्र सीमा बथनाहा में आंतरिक शिकायत समिति की बैठक आयोजित

अररिया, रंजीत ठाकुर : सोमवार को सस्त्र सीमा बथनाहा चिकित्सालय परिसर में आंतरिक शिकायत समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक एडवोकेट जयप्रकाश दुबे की अध्यक्षता में की गई। बैठक में संयुक्त चिकित्सालय सशस्त्र सीमा बल के अधिकारियों एवं समस्त बल कर्मी उपस्थित रहे।

अधिकारियों के द्वारा उपस्थित महिला कार्मिक को कार्य स्थल पर जागरूक तथा सचेत रहने के बारे में बताया गया एवं कई अन्य समस्याओं से निपटने के लिए उपाय भी बताया गया। बैठक में मुख्य रूप से नोडल पदाधिकारी कमांडेंट चिकित्सा डॉ० श्री निवासा गौड़ा एन के अलावे अधिकारीगण,एस एम/एस आई सी अशिना देवी,टी एच बेबी देवी निरीक्षक प्रशासन व सभी कार्मिक उपस्थित थे।

Related posts

सड़क हादसे के बाद भी चांदनी ने नहीं छोड़ा परीक्षा का साथ, जज़्बे के आगे मुश्किलें हुईं आसान

नशे में धुत कार चालक ने मचाया उत्पात : कई वाहनों को मारी टक्कर, भीड़ ने जमकर पीटा

जनता महादलित संघ के बिहार प्रदेश अध्यक्ष बने अजय कुमार

error: