बिहार

इंटर के छात्र ने घर में कर लिया जीवनलीला समाप्त

नालंदा(राकेश): नालंदा औंगारी थाना क्षेत्र में इंटर के छात्र ने घर में फंदे से लटक कर किया खुदकुशी. कारण स्पष्ट नहीं सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिहार शरीफ सदर अस्पताल भेज आगे की कार्रवाई में जुटी. घटना औंगारी थाना क्षेत्र का है. घटना के संबंध में मृतक के चाचा ने बताया कि जयप्रकाश अंकित पिता रंजित कुमार 19 वर्षीय युवक औंगारी थाना क्षेत्र में दादी के यहां रखकर पढ़ाई करता था. आज दोपहर 12 बजे ट्यूशन पढ़कर घर आया और खाना खाकर अपने रूम में सोने चला गया. जब देर तक दरवाज़ा नहीं खोला तो पहले दरवाज़ा खोलवाने का कोशिश किया. जब नहीं खुला तो पड़ोसी में रहने वाले व्यक्ति को बुलाया तब भी दरवाज़ा नहीं खोला फिर दरवाज़ा तोड़कर खोला तो देखकर दंग रह गए. युवक अपने कमरे में फंदे से लटका था.

फिर इसकी सूचना स्थानीय थाना को दिया. सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने फंदे से उतार कर शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिहार शरीफ सदर अस्पताल भेजा और आगे की कार्रवाई में जुट गई. लेकिन घटना का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है. मृतक के पिता दिल्ली में रहते हैं. बड़ी बहन पटना में रहकर पढ़ाई करती है. फिल्हाल शव को पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया गया है.

Related posts

जन्माष्टमी उत्सव में राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

एस-ड्राइव अभियान में चार एनबीडब्ल्यू वारंटी गिरफ्तार, भेजे गए जेल

कृष्णोत्सव में ‘श्री कृष्ण गोविंद हरे मुरारी’ पर झूमे युवा, मिलर ग्राउंड में भव्य आगाज

error: