बिहार

सरे शाम बदमाश ने दुकानदार को मारी गोली, पावापुरी मेडिकल कॉलेज रेफर

नालंदा(राकेश): नालंदा भागनबीघा ओपी के बाजार स्थित एक किराना दुकानदार को सरेशाम बदमाशों ने दुकान पर चढ़कर गोली मार दी । जख्मी हालत में अधेड़ को इलाज के लिए बिहारशरीफ सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया । जहां से बेहतर इलाज के लिए पावापुरी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है।

जख्मी भागन बीघा निवासी मदन प्रसाद हैं पीड़ित ने बताया कि आज दिन में सोहसराय थाना क्षेत्र के करुणाबाग बाजार में गांव के भोली यादव व अन्य बदमाश ने उनके पुत्र के साथ मारपीट करते हुए मोबाइल और रुपए छीन लिया गया था । इस संबंध में उनके पुत्र द्वारा सोहसराय थाना में एफआईआर दर्ज कराया गया था । इसी खुन्नस में शाम को बदमाशों ने दुकान पर चढ़कर गोली मार दी।

भागनबीघा थानाध्यक्ष जितेंद्र कुमार ने बताया कि आरोपित और जख्मी के पुत्र के बीच आज दिन में किसी बात को लेकर के विवाद हुआ था । इसी विवाद में गोली मारने की बात बताई जा रही है । पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Related posts

बिहार में भाजपा वोट चोरी ही नहीं कर रही है, बल्कि जनादेश की डकैती भी कर रही है : प्रो मनोज कुमार झा

सिख विरोधी नरसंहार के पीड़ितों को न्याय दिलाने के लिए दिल्ली में पदयात्रा

छठ गीतों पर कथित अश्लील डांस का मामला, पटना पुलिस पोर्टल पर की गई शिकायत