उत्तरप्रदेश

दवा की दुकानों का निरीक्षण, लिये नमूने

बलिया(संजय कुमार तिवारी): औषधि निरीक्षक सिद्धेश्वर शुक्ल ने मंगलवार को नगरा बाजार में दवा की दुकानों का औचक निरीक्षण किया और दवाओं के नमूने लिये।
औषधि निरीक्षक श्री शुक्ल नगरा बाजार में चल रही आयशा मेडिकल फार्मेसी, बड़े लाल का दवाखाना से दवाओं के चार नमूने लिये जिसे जांच के लिये भेज दिया। इसके साथ ही सिद्धि मेडिकल एजेंसी पर निरीक्षण के दौरान फ्रिज नही मिलने पर सख्त चेतावनी दी। निरीक्षण के समय वरिष्ठ लिपिक रविशंकर पाण्डेय उपस्थित रहे।

Related posts

जिला चिकित्सालय के वार्ड बॉय राकेश कुमार सेवानिवृत्त अधिकारियों और कर्मचारियों भावभीनी विदाई

अरनब तूफान से किसानों की सैकड़ों एकड़ धान की फसल हुई बर्बाद

गांव में घाघरा नदी के कटान से इलाकाई लोगों में दहशत