क्राइमताजा खबरेंबिहार

बेखौफ अपराधियों ने एक युवक को मारी गोली, पटना रेफर!

1616771732233

दानापुर(आनंद मोहन): दानापुर थाना क्षेत्र के गाभतल में विश्वकर्मा मंदिर के निकट एक युवक को बदमाशो ने घर से बुलाकर गोली मार कर जख्मी कर दिया। गंभीर वस्था में जख्मी आदित्य उर्फ सागर को पीएमसीएच में भेजा गया। घटना के संबंध में बताया जाता है कि गाभतल निवासी राजेन्द्र शर्मा के पुत्र आदित्य उर्फ सागर को बीते रात बदमाशो ने घर से बुलाकर गली के पास ले जाकर बदमाशों ने गोली मार दी। गोली पेट में लगी। जिससे आदित्य गंभीर रूप से जख्मी हो गया। गोली के आवाज सुनकर आदित्य के पिता राजेंद्र शर्मा दौड़े। गंभीरावस्था में इलाज के लिए उसे लेकर अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचे। जहां से चिकित्सक ने हालत गंभीर देख जख्मी को पीएमसीएच रेफर कर दिया.

घायल के पिता राजेंद्र ने बताया कि पड़ोस में श्राद्ध का भोज खाकर अपने पुत्र आदित्य के साथ घर आये थे। तभी बदमाशो ने घर से मेरे बेटे को बुलाकर ले गये। घर से थोड़ी दूर पर गली में लेकर जाकर पेट में गोली मार कर जख्मी कर दिया। दानापुर थानाध्यक्ष अजीत कुमार साहा ने बताया कि घटना के पीछे पुरानी रंजीश की बात सामने आई है। मामला की छानबीन की जा रही है। घटना में शामिल आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। मामले का जल्द ही उद्भेदन कर दिया जाएगा।

Related posts

मिल्लत कॉलेज, दरभंगा में ‘नशा मुक्त युवा अभियान’ के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

पुलिस अधीक्षक ग्रामीण कोमल मीणा ने भदौर थाना का किया निरीक्षण, जनता दरबार में सुनीं लोगों की समस्याएं

शराब पीकर हंगामा करने के आरोप में 11 लोग गिरफ्तार, भेजे गए जेल!