बिहार

घायल बिजली मिस्त्री मुन्ना मिस्त्री की इलाज के दौरान मौत, परिवार वालों में मचा कोहराम

फुलवारी शरीफ, अजीत। चितकोहरा इलाके में रहने वाले बिजली मिस्त्री (मानव बल) गर्दनीबाग विद्युत आपूर्ति प्रमंडल पिछले 1 माह से करंट लगने से जख्मी होकर अस्पताल में इलाजरत था जिसकी मौत मंगलवार की देर रात हो गई. बिजली मिस्त्री की मौत के बाद मृतक के परिवार में रोना पीटना मच गया. पत्नी और परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल होने. लगा मोहल्ले वाले मुन्ना चौधरी के परिवार वालों को सांत्वना देने पहुंचे. मोहल्ले वालों ने बताया कि अत्यंत गरीब परिवार का मुन्ना चौधरी एक माह पहले गर्दनीबाग क्षेत्र के अनीसाबाद बालमि चक के पास बिजली पोल पर चढ़कर कम कर रहा था.

वहां एसडीओ को शटडाउन लेना को कहा गया . उन्होंने दूसरे कर्मी को शटडाउन लेने भेज दिया जिसने दूसरे इलाके का शट डाउन ले लिया और इस दौरान वहां काम कर रहा मानव बल मुन्ना चौधरी करंट के झटके से नीचे गिर पड़ा. बुरी तरह जख्मी मुन्ना चौधरी का इलाज पटना एम्स और बिहटा ईएसआई हॉस्पिटल में हुआ हालांकि इलाज के दौरान उसकी जान बच नहीं पाई. परिजनों और मोहल्ले वालों ने मृतक के परिवार वालों परिवार के 1 सदस्य को बिजली विभाग में नौकरी , उचित मुआवजा दिलाने के साथ ही इस घटना की जांच कर दोषी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है.

Related posts

वैश्विक अस्थिरता के बीच भारत सबसे तेजी से बढ़ती प्रमुख अर्थव्‍यवस्‍था : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु

राष्ट्र प्रथम का दिया संदेश, सीएम ने विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर निकाला कैंडल मार्च

सबका सम्मान, जीवन आसान’ में शेखपुरा डीएम ने सुनीं 20 फरियादें, समयबद्ध निपटारे के दिए निर्देश

error: