ताजा खबरें

19 फरवरी को समापन समारोह में इंदौरा के विधायक मलेंद्र राजन होंगे मुख्य अतिथि

20230217 085929

इंदौरा(गगन ललगोत्रा): जिला स्तरीय तीन दिवसीय महाशिवरात्रि पर्व मनाने को लेकर प्रबन्धकारिणी सभा काठगढ़ मन्दिर द्वारा मेले की तैयारियों को पूरा कर लिया गया है। जानकारी देते हुए सभा के प्रधान ओम प्रकाश कटोच ने बताया कि स्वंय भू प्रकट आद शिवलिंग के श्रद्धालु भक्तो को दर्शन करवाने बारे सम्पूर्ण व्यवस्था कर ली गई हैं।

IMG 20230217 WA0002

मेले के प्रथम दिन गुरुवार को कृषि मंत्री चौधरी चंद्र कुमार मेले का विधिवत शुभारंभ करेंगे ओर 18 फरवरी को शिवरात्रि बाले दिन मेले में हजारों की संख्या में शिवभक्त भोले वाबा के दर्शन करेंगे।

19 फरवरी को समापन समारोह पर इंदौरा के विधायक मलेंद्र राजन शिरकत करेगें। इस दिन मेधावी छात्र छात्राओं व विभिन्न विभागों व मंडलो ओर समाजसेवियो को सभा की ओर से स्मृति चिन्ह देकर समानित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इसके साथ सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए मन्दिर परिसर में जगह-जगह सी० सी० टी० वी० कैमरे लगवाए गए है।

श्रद्धालुओं के रात्री ठहराव का प्रवंध व स्वस्थ सुबिधा का तीन दिन लगाकर प्रवंध किया गया है। मेले की सुरक्षा हेतु 300 से ऊपर पुलिस जवान तैनात कीये गए है।

Related posts

दीपावली बनी ऐतिहासिक, वीर महिला जवानों के साथ प्रधानमंत्री मोदी ने किया पारंपरिक लोकनृत्य

प्रो. डॉ. मनोज कुमार को छोटी पटनदेवी के पुजारी ने किया सम्मानित

प्रो. डॉ. मनोज कुमार को छोटी पटनदेवी के पुजारी ने किया सम्मानित