बिहार

भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल ने स्थानीय नागरिक व बल के पदाधिकारियों के साथ मैत्री फुटबॉल मैच प्रतियोगिता का आयोजन किया

फुलवारीशरीफ(अजीत यादव): आजादी का 75 वीं वर्षगांठ के अवसर पर अमृत महोत्सव के कार्यक्रम के अंतर्गत नवादा फुलवारीशरीफ स्थित क्षेत्रीय मुख्यालय भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल के द्वारा मैत्री फुटबॉल मैच प्रतियोगिता आयोजन हिंदूनी ग्राम के खेल मैदान में किया गया .प्रतियोगिता में भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल की टीम विजय रही. प्रतियोगिता में विजय टीम व रनर अप टीम को ट्राफी देकर सम्मानित किया गया.

इस प्रतियोगिता का भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल पदाधिकारियों व स्थानीय नागरिकों के साथ फुटबॉल मैच प्रतियोगिता का ग्रामीणों ने जोरदार ढंग से सराहना की. इस अवसर पर नरेंद्र सी उपमहानिरीक्षक क्षेत्रीय मुख्यालय भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल के नेत्रित्व में केसी सरकार उप सेनानी दूरसंचार एवं शंकर दास सहायक सेनानी जीडी द्वारा सभी खिलाड़ियों के साथ परिचय प्राप्त करने के उपरांत मैच का आरंभ किया गया. ग्रामीणों ने भारत तिब्बत सीमा पुलिस के अधिकारियों से कहा कि ऐसे आयोजन आगे भी होते रहना चाहिए.

Related posts

ईंट निर्माताओं की समस्याओं का प्राथमिकता से होगा समाधान, हरसंभव सहयोग देगा विभाग : डॉ. प्रमोद कुमार

पटना ट्रैफिक पुलिस में लाइन डे आयोजित, जवानों की समस्याओं और ड्यूटी की हुई समीक्षा

पश्चिमी पटना में पिपिंग सेरेमनी, नवपदोन्नत पुलिसकर्मियों को पहनाया गया बैच

error: