बिहार

पति के अनुपस्थिति में पत्नी और बच्चियों के साथ लूटपाट एवं मारपीट की घटना

अररिया(रंजीत ठाकुर): जोगबनी थाना क्षेत्र के पुरानी जोगबनी वार्ड 02 में शुक्रवार की रात 9:00 बजे दबंगों के द्वारा एक परिवार वालों के साथ मारपीट एवं लूटपाट जैसी घटना करने का मामला प्रकाश में आया है। इसको लेकर पीड़ित परिजन ने जोगबनी थाना में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। पुरानी जोगबनी वार्ड दो निवासी पीड़ित मसिना खातून पति शमसाद आलम जोगबनी थाना पुलिस को आवेदन देते हुए कहा कि शुक्रवार की रात समय करीब 9:00 बजे वार्ड 2 निवासी मोहम्मद अताबुल मेरे घर के सामने सड़क पर बने ब्रेकर से टकराकर गिर गया, तत्पश्चात कुछ देर बाद अताबुल ने अपने सहयोगियों मोहम्मद नौशाद,जाबुल,अताबुल, सदाबुल,मेमनुम खातून,हजरुल खातून, सैमुन खातून,आसताब,मोहम्मद आजाद,मदीना खातून,नूरजहा खातून,मोहम्मद इस्लाम,के साथ मिलाकर लोहे का खंती आदि से ब्रेकर को तोड़ने लगा।

Advertisements
Ad 1

तोड़ते देख मशीना खातून के द्वारा मना करने पर सभी नामित व्यक्तियों ने लाठियां, धारदार हथियार,लोहे का रड के साथ घर में घुसकर गाली गलौज करते हुए मारपीट और लूटपाट जैसी घटना को अंजाम दिया। इस बाबत पीड़ित महिला ने बताई मेरे पति घर से बाहर थे मैं अपने बेटियों के साथ घर में थी। सभी दबंगों ने मिलकर मेरे साथ मारपीट किया, बचाने आई बेटियों को भी मारपीट कर घर में रखें नगदी सहित जेवरात लूटकर ले गए। उन्होंने कहा जोगबनी थाना पुलिस में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई हूं और मुझे कानून पर भरोसा है।

Related posts

DM शेखर आनंद ने दिखाई हरी झंडी, CSC सेंटर पर कराएं प्रमाणीकरण वरना बंद हो जाएगी पेंशन

बिहार : 18 साल बाद शेखपुरा पहुंचे IAS आर. लक्ष्मणन, डीएम ने किया भव्य स्वागत

बिहार तकनीकी सेवा आयोग के समक्ष डिप्लोमा फार्मासिस्टों का अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल

error: