बिहार

”लोकतंत्र के पहरुआ’’ का लोकार्पण

पटना, (न्यूज क्राइम 24) आज जनता दल (यूनाइटेड) के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद वशिष्ठ नारायण सिंह पर लिखी गई पुस्तक ‘‘लोकतंत्र के पहरुआ’’ का लोकार्पण बिहार के माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कर कमलों से हुआ। यह पुस्तक वाणी प्रकाशन, नई दिल्ली द्वारा प्रकाशित हुई है। पुस्तक लोकार्पण के अवसर पर बिहार सरकार में उप-मुख्यमंत्री श्री सम्राट चैधरी, नंदकिशोर यादव, विजय चैधरी, संजीव झा, प्रो0 एस पी शाही, निशा मदन, प्रो राजेश झा, डाॅ0 सत्य प्रकाश सिंह एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। मंच संचालन पुस्तक के संपादक डाॅ0 विनय कुमार ने किय।

इस अवसर पर नीतीश कुमार ने समाजवादी आंदोलन में वशिष्ठ नारायण सिंह के योगदान और उनकी भूमिका को रेखांकित किया। उन्होंने आगे कहा कि बशिष्ठ नारायण सिंह जनता दल (यूनाइटेड) के लिए एक धरोहर हैं। इन्होंने हमेशा से मेरा मार्गदर्शन किया है और आगे भी इनके मार्गदर्शन की आवश्यकता मुझे रहेगी और इन्हें मैं और बड़ी जिम्मेदारी दूँगा। अन्य वक्ता विद्वानों ने भी ‘‘लोकतंत्र के पहरुआ’’ पुस्तक के बहाने बशिष्ठ नारायण सिंह की वैचारिकी, उनके राजनैतिक योगदान और जीवनमूल्यों के प्रति उनकी निष्ठा और सहजता को उद्घाटित किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में राजनैतिक कार्यकर्ता और बशिष्ठ नारायण सिंह के परिजन उपस्थित रहे।

Related posts

स्कूल में धूमधाम से मनाया गया श्रीकृष्ण जन्माष्टमी समारोह

कन्हैया नगर मुसहरी में दर्जनों महादलित परिवारों के घर तोड़े जाने से आक्रोश

जल संसाधन मंत्री विजय चौधरी ने कंट्रोल कमांड सेंटर का किया निरीक्षण, फ्लड फाइटिंग कार्यों की समीक्षा की

error: