बिहार

पैक्स चुनाव के मद्देनजर फुलकाहा पुलिस एवं एसएसबी जवानों ने जॉइंट फ्लैग मार्च निकाला

अररिया, रंजीत ठाकुर फुलकाहा थाना पुलिस एवं एसएसबी के जवानों ने आगामी 3 दिसंबर मंगलवार को होने वाले पैक्स चुनाव के मद्देनजर रविवार को जॉइंट फ्लैग मार्च निकाला। यह फ्लैग मार्च थाना अध्यक्ष रौनक कुमार के नेतृत्व में एवं फुलकाहा एसएसबी कैंम्प प्रभारी इंस्पेक्टर हरबंस लाल के सहयोग से जवानों व पुलिस बल के साथ थाना अध्यक्ष ने यह फ्लैग मार्च थाना परिसर से निकालकर फुलकाहा बाजार होते हुए मानिकपुर, भवानीपुर, अचरा, लक्ष्मीपुर, भंगही, भोड़हर,नवाबगंज होते हुए पुनः थाना परिसर पहुंचा।

थाना अध्यक्ष रौनक कुमार ने बताया कि क्षेत्र में 3 दिसंबर को होने वाले पैक्स चुनाव शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न करना हम सब की पहली प्राथमिकता है। जिसको लेकर आज थाना क्षेत्र के कई मार्गो पर फ्लैग मार्च निकालकर शांति व्यवस्था कायम रखने का लोगों से अपील किया गया है। उन्होंने कहा क्षेत्र के सभी बूथों पर भय मुक्त वातावरण में चुनाव संपन्न कराया जाएगा। चुनाव के दौरान उपद्रव फैलाने वाले असामाजिक तत्वों पर पुलिस की पैनी नजर है। ऐसे लोगों को चिन्हित कर बूथ पर या बूथ के आसपास देखे जाने पर गिरफ्तार कर सीधे जेल भेजा जा सकता है।

Related posts

औरंगाबाद दुष्कर्म मामले की जांच के लिए राजद की छह सदस्यीय समिति कल जाएगी घटनास्थल

उर्वरक की कालाबाजारी पर जीरो टॉलरेंस, 330 लाइसेंस रद्द एवं 72 मामलों में प्राथमिकी दर्ज :मंत्री श्री विजय कुमार

गंगा के बढ़ते जलस्तर का सांसद रविशंकर प्रसाद ने किया निरीक्षण

error: