ताजा खबरेंबिहार

कोरोना के कहर को देखते हुए बिहार में लग सकता है वीकेंड लॉकडाउन!

1641832019379

पटना(न्यूज़ क्राइम 24): बिहार में कोरोना का कहर लगातार जारी है, हर दिन नए मामले से सरकार अब कोई बड़ा निर्णय ले सकती है। कोरोना की तीसरी लहर से मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। राज्य में आज कुल 4737 नए कोरोना से संक्रमित पाए गए हैं। इनमें से सबसे ज्यादा राजधानी पटना में 2566 नए मरीजों की पहचान हुई है। इस तरह आंकड़े हर रोज बढ़ रहे है, जिसको अब देखते हुए बिहार सरकार कोई बड़ा फैसला लेने के लिए तैयार है अगले एक से दो दिनों में बिहार सरकार वीकेंड लॉकडाउन की घोषणा कर सकती है। इसको लेकर आधिकारिक तौर पर तैयारी की जा रही है। जल्द ही क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप की बैठक होगी, जिसमे वीकेंड लॉकडाउन का ऐलान किया जा सकता है।

Related posts

मिल्लत कॉलेज, दरभंगा में ‘नशा मुक्त युवा अभियान’ के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

पुलिस अधीक्षक ग्रामीण कोमल मीणा ने भदौर थाना का किया निरीक्षण, जनता दरबार में सुनीं लोगों की समस्याएं

शराब पीकर हंगामा करने के आरोप में 11 लोग गिरफ्तार, भेजे गए जेल!