बिहारराजनितिक

2024 लोकसभा चुनाव के मद्देनजर जदयू प्रदेश कार्यालय में पार्टी की संगठनात्मक बैठक हुई

पटना, (न्यूज क्राइम 24) 2024 लोकसभा चुनाव के मद्देनजर शुक्रवार को जद(यू0) प्रदेश कार्यालय में पार्टी के प्रमंडल प्रभारियों, जिलाध्यक्षों, पूर्व विधानपार्षदों एवं पूर्व विधायकों की संगठनात्मक बैठक हुई। यह बैठक ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यम से आयोजित की गई थी। इसकी अध्यक्षता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री उमेश सिंह कुशवाहा एवं मंच का संचालन प्रदेश महासचिव श्री चंदन कुमार सिंह ने की। इस दौरान श्री उमेश सिंह कुशवाहा ने पार्टी के सभी पदाधिकारियों एवं नेताओं को कई जरूरी दिशा-निर्देश दिए।

अपने संबोधन में उन्होंने बूथ स्तर पर जद(यू0) के सशक्तीकरण का संदेश दिया और कहा कि जिलाध्यक्ष एवं प्रखंड अध्यक्ष आपस में समन्वय स्थापित कर पंचायतों अध्यक्षों के सहयोग से जल्द से जल्द सात सदस्यीय बूथ कमिटी का गठन करें। बूथ कमिटी में युवाओं-महिलाओं के साथ ही सामाजिक कार्यों से जुड़े एवं श्री नीतीश कुमार के प्रति आस्था रखने वाले लोगों को प्राथमिकता दी जाए। बूथ कमिटी में दो बीएलए और दो पोलिंग एजेंट रहेंगे। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि किसी भी चुनाव को जीतने के लिए बूथ सबसे महत्वपूर्ण आधार होता है। हम अगर अपने बूथ को मजबूत कर लें तो पार्टी स्वतः मजबूत हो जाएगाी और बिहार की सभी 40 लोकसभा सीटों पर एनडीए की एतिहासिक जीत का हमनें जो लक्ष्य निर्धारित किया है वह निश्चित ही साकार होगा।

Advertisements
Ad 1

श्री उमेश सिंह कुशवाहा ने कहा कि चुनाव के दौरान आपसी तालमेल को सुगम बनाने के लिए पार्टी के सक्रिय सथियों का प्रखंड स्तर, पंचायत स्तर एवं बूथ स्तर पर व्हाट्पएप ग्रुप तैयार किए जाएं, जिसमें संबंधित जिलों के जिला अध्यक्ष, प्रखंड अध्यक्ष, पंचायत अध्यक्ष एवं बूथ कमिटी के अध्यक्ष शामिल रहेंगे। उन्होंने कहा की पार्टी के सभी कार्यकर्ता नीतीश सरकार के कल्याणकारी योजनाओं एवं जदयू के विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने के लिए तन-मन से जुट जाएं। उन्होंने कहा कि 2024 का लोकसभा चुनाव लोकतंत्र का महायज्ञ है, हमें मिलकर इस महायज्ञ को सफल बनाना है।

मा0 मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार प्रदेश की 13 करोड़ जनता को अपना परिवार मानते है और उनकी बेहतरी के लिए दिनरात काम कर रहे हैं लेकिन विरोधियों का मकसद सिर्फ अपने परिवार को ही बढावा देना है, लालू परिवार के लिए सत्ता जनसेवा का नहीं बल्कि संपत्ति अर्जित करने का एक माध्यम है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र के लिए परिवारवाद बेहद घातक है, जनता की आँखों में धूल झोंककर सिर्फ अपना भला करने वालें परिवारवादी दलों को आगामी चुनावों में सबक सीखने की जरूरत है। इस बैठक में मुख्य रुप से माननीय विधान पार्षद श्री संजय कुमार सिंह ‘‘गांधी जी’’, पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव श्री विनोद कुमार यादव, श्री वासुदेव कुशवाहा, प्रदेशभर के प्रमंडल प्रभारी, जिलाध्यक्ष, पूर्व विधान पार्षद एवं पूर्व विधायक ऑनलाइन और ऑफलाइन माध्यम से शामिल हुए।

Related posts

पटना सिटी में स्मैक और शराब के साथ कई गिरफ्तार, पुलिस की लगातार कार्रवाई

सीबीएसई 12वीं परीक्षा में प्रेमलोक मिशन स्कूल के विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शन

पटना में दिनदहाड़े 27 लाख 50 हजार की बड़ी लूट : हथियार के बल पर कैश वैन ओवरटेक करके लूटा, हथियार लहराते अपराधी फरार

error: