बिहार

Exclusive : वैक्सीन के नाम पर सोशल डिस्टेंसिंग और लॉकडाउन की उड़ रही धज्जियां!

अररिया(चंदन कुमार): अररिया जिले के जोगबनी नगर पालिका के उच्च विद्यालय जोगबनी में Covid -19 के प्रथम डोज़ तथा द्वितीय डोज़ लेने के लिए लॉकडाउन और सोसल डिस्टेंसिंग की उर रही है धज्जियां ,जहां एक और सरकार कोरोना वायरस कम और भारत से खत्म करने के लिए बिहार सरकार ने लॉकडाउन का उपाय अपना रही है, वही दूसरी और सड़क पर प्रचार प्रसार की गाड़ी घूम रही है कि सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें, वही वैक्‍सीनेशन केंद्रों की तस्वीरें अलग खतरे की ओर इशारा कर रही हैं। जी हां, कोरोना से बचने के लिए वैक्सीनेशन केंद्रों पर पहुंच रहे लोग सामाजिक दूरी के नियम भूल बैठे हैं। लंबी कतारें लग रही हैं और लोग जल्दी के चक्कर में 2 गज दूरी कौन कहे, सटकर खड़े हो रहे हैं। वैक्सीनेशन केंद्र की ये लाइनें भी सुपर स्प्रेडर का रूप धारण कर सकती है। उन लोगों के लिए बड़ा खतरा है जो संक्रमित नहीं हैं.

ये तस्वीरें डराने वाली हैं-

Advertisements
Ad 1

यह तस्वीर अररिया जिला के जोगबनी उच्च विद्यालय की है। ये लोग वैक्सीन लगवाने के लिए आए हैं। टीकाकरण केंद्रों पर वैक्‍सीन मिले या न मिले, लेकिन यह तस्वीर देख इस बात का खतरा जरूर बना रहेगा कि कहीं जाते समय संक्रमण की चपेट में न आ जाएं। केंद्रों पर आने वाले लोग सामाजिक दूरी के नियमों की अनदेखी कर रहे हैं। इसके कारण नियमों की धज्जियां उड़ रही हैं।

Related posts

शेखपुरा में पेंशन की बरसात : 62,315 लाभुकों के खाते में पहुंचे 7.18 करोड़, CM सम्राट चौधरी ने 1100 रु की दर से भेजी राशि

बिहार : हर महीने की 10 तारीख को मिलेगी 1100 रु पेंशन, सीएम सम्राट चौधरी ने 94 लाख लाभुकों को भेजे 1100 करोड़

ईंट-भट्ठों पर खिली शिक्षा की रोशनी, शेखपुरा में 125 बच्चों को मिला स्कूल किट, ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ से जुड़ा अभियान

error: