दिल्ली में आयोजित डेलीवुड मिसेज इंडिया फैशन शो में धनबाद की रूमा मुखर्जी ने पांच कैटोगेरी में अवार्ड जीते हैं।देशभर की 64 प्रतिभागियों को पछाड़ कर रूमा ने यह अवार्ड जीते। दिल्ली में 22-26 सितंबर को यह फैशन शो हुआ था. मंगलवार को सोनोटेल होटल में आयोजित प्रेसवार्ता में रूमा मुखर्जी ने यह जानकारी दी। इससे पहले सौरव विश्वास और आर्का घोष ने रूमा मुखर्जी का स्वागत किया। रूमा ने बताया कि वह पिछले दो साल से मॉडलिंग कर रहीं हैं। साथ ही वह महिलाओं को फिटनेस ट्रेनिंग देती हैं। यह पुरस्कार जीतना उनके लिए गर्व की बात है। भविष्य की योजनाओ के बारे में बताया कि धनबाद में फैशन जगत में अपना कॅरियर बनाने के इच्छुक महिलाओं को वह ट्रेनिंग देंगी।
previous post
