बिहार

घूरना पुलिस पर पूर्व हमले के मामले में एक आरोपी को पकड़ कर भेजा जेल

अररिया(रंजीत ठाकुर): घूरना ओपी पुलिस ने पूर्व कांड-23/23 में संलिप्त आरोपी को आज गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में अररिया जेल भेज दिया है। मिली जानकारी के अनुसार 12 जनवरी 2023 को नरहुआ गांव वार्ड- 05 पंचायत पथराहा में पुलिस के द्वारा आरोपी को पकड़ने के क्रम में स्थानीय लोगों के द्वारा पुलिस पर हमला किया गया था।

Advertisements
Ad 1

उस हमले में कई पुलिसकर्मी जख्मी भी हुए थे। उस मामले में दर्जनों अज्ञात एवं नामजद व्यक्तियों पर मामला दर्ज किया गया था। उसी मामले में आज मोहम्मद महताब पिता सब्बो खान को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में अररिया जेल भेज दिया है। इस अभियान में ओपी अध्यक्ष राजनंदनी सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे, जिसकी जानकारी स्वयं ओपी अध्यक्ष राज नंदिनी ने दिया है।

Related posts

बिहार मॉडर्न पेंटाथलॉन एसोसिएशन की आम बैठक संपन्न, 21 जिलों की भागीदारी

मुख्यमंत्री घोषणा के अनुपालनार्थ पटना जिला में भी प्रत्येक माह के पहले और तीसरे मंगलवार को पंचायत स्तरों पर ‘सहयोग शिविर’

श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी पर्व को समर्पित होकर राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन

error: