बिहार

नुक्कड़ नाट्य में कलाकारों ने बुराइयों से तौबा करने का दिया सन्देश

फुलवारीशरीफ(अजीत यादव): सर्वमंगला सांस्कृतिक मंच (एस.एस. एम.) द्वारा प्रत्येक सप्ताहिक नुक्कड़ नाटक की श्रृंखला में महेश चौधरी द्वारा लिखित एवं निर्देशित नाटक “अपनी बुराइयों का परित्याग करें” का प्रदर्शन वाल्मी स्थित, आशीष मार्केट फुलवारी शरीफ में की गई। सौरभ राज के स्वरबद्ध गीत- इन नौ गो पाप जला के खत्म कर दी ना भईया काम,क्रोध, मोह,लोभ, हिंसा, झूठ,अहंकार, शत्रुता और चोरी… से शुरुआत हुई। नाटक के माध्यम से दिखाया गया कि दशहरा बुराई पर अच्छाई की जीत का पर्व है।

Advertisements
Ad 1

नवरात्र के त्यौहार पर हम देवी दुर्गा के सभी रूपों की आराधना करते हैं. सच्ची पूजा तभी होगा जब अपने बुराइयों को खत्म कर देंगे. नवरात्री पर आयोजित डांडिया में रंग बिरंगी पोशाक, तेज म्यूजिक और हर हाथ में डांडिया. गाने- ढोली तारो ढोल बाजे, ढोलिदा, उडी़ उडी़ जाए….की आवाज से परिसर गूंज रहा था. डांडिया के कलाकारों ने अपनी ऐसी मनमोहक प्रस्तुति दी की सभी की नजरें वहीं पर जम गई। डांडिया के कलाकारों- मोनिका, मुस्कान, शांभवी, अनुष्का, सृष्टि, पारस, नितिशा, प्रत्युष, श्रीनु, वैभव। नाटक के कलाकार- महेश चौधरी, सौरभ, अमन, करण, नमन, शुभम, पवन, मधुबाला थे।

Related posts

अंबेडकर जयंती पर “अमृत प्रसादोत्सव” का आयोजन, बच्चों ने लिया समानता और शिक्षा का संकल्प

खेमनी चक मोड़ पर इंस्पेक्टर और कोयला कारोबारी के बीच हाई वोल्टेज ड्रामा, सड़क पर घंटों चला हंगामा

हत्या कांड का फरार अभियुक्त व अंतरराज्यीय स्वर्णाभूषण चोरी गिरोह का सदस्य गिरफ्तार!

error: