बिहार

फुलवारी शरीफ में 12 लाख रंगदारी नहीं देने पर जमीन की चारदीवारी तोड़ी, जान से मारने की धमकी

20251218 121120

फुलवारीशरीफ, अजित। पटना के फुलवारी शरीफ थाना क्षेत्र में सुशील कुमार उर्फ मिक्की कुमार ने अपनी जमीन पर अवैध कब्जा और ₹12 लाख रंगदारी की धमकी देने के आरोप में बंटी उर्फ सुजीत कुमार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है. सुशील ने बताया कि 15 दिसंबर को बंटी उसके पास आया और रंगदारी मांगते हुए कहा कि अगर पैसे नहीं दिए तो जमीन की चारदीवारी तोड़ दी जाएगी और जान से मारने की धमकी दी जाएगी.सुशील ने अधिकारियों से अनुरोध किया है कि मामले में त्वरित कानूनी कार्रवाई की जाए।

सुशील ने यह भी आरोप लगाया कि बंटी कहता है कि थाना पुलिस उसका कुछ नहीं बिगाड़ सकती क्योंकि उसका बड़े-बड़े लोगों के साथ उठना-बैठना है. आरोपी अपने समर्थकों के साथ कुरकुरी में स्थित सुशील की जमीन की बाउंड्री तोड़कर उसे आर्थिक नुकसान भी पहुंचा चुके हैं.पीड़ित सुशील कुमार उर्फ मिक्की बेली रोड छोटी रुकनपुरा निवासी स्वर्गीय अयोध्या सिंह का बेटा है. उसने पुलिस को बताया की कुरकुरी मौजा में उसकी दो कट्ठा सात धुर जमीन है जो चार दिवारी की गई थी जिसके तोड़ दिया गया। इस संबंध में सुशील ने फुलवारी शरीफ थाना में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई. फुलवारी शरीफ थाना अध्यक्ष मोहम्मद गुलाम शाहबाज आलम ने बताया कि पुलिस ने शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज करने के लिए मामले की जांच शुरू कर दी है।

Related posts

मिल्लत कॉलेज, दरभंगा में ‘नशा मुक्त युवा अभियान’ के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

पुलिस अधीक्षक ग्रामीण कोमल मीणा ने भदौर थाना का किया निरीक्षण, जनता दरबार में सुनीं लोगों की समस्याएं

शराब पीकर हंगामा करने के आरोप में 11 लोग गिरफ्तार, भेजे गए जेल!