बिहार

पटना में फिर बिल्डर ने की मनमानी, कई घरों को ढहने का खतरा बढ़ा..!

फुलवारीशरीफ(अजित यादव): राजधानी पटना के चांगर इलाके में एक बिल्डर की मनमानी के चलते बारिश के मौसम में कई घरों के ढहने का खतरा मंडराने लगा है। राकृष्ण नगर थाना के चांगर में बिल्डिंग निमार्ण कंपनी ने मॉल बनाने के दौरान सड़क को धवस्त कर दिया और सड़क को बंद कर देने के बाद चालू नहीं किया। जब कि नगर निगम के द्वारा इस मामले में बिल्डिंग निमार्ण कंपनी वालों पर केस भी दर्ज कराया गया मगर उन्होंने सड़क का निमार्ण नहीं कराया और एक बार फिर वर्षा में सड़क परी तरह धवस्त होने के साथ साथ आसपास के मकान में धवस्त होने का खतरा मंडराने लगा मगर कंपनी को इस बात की कोई चिंता नहीं। इस बात से स्थानीय लोग परेशान हो रहे उन पर अपने मकान के धवस्त होने का खतरा मंडराने लगा। तभी सभी ने रामकृष्ण नगर थाना में बिल्डिंग निमार्ण कंपनी पर मुकदमा दर्ज कराया है।

Advertisements
Ad 1

बताया जाता है कि वहां कई मकान गिरने के कागार पर है और लोगों में दहशत का माहौल पैदा हो गया है। बगल में मकान बना कर रहने वाले शिव शंकर प्रसाद सिंह का मकान कब धवस्त हो जायेगा इसका खतरा पैदा हो गया। तब उन्होंने रामकृष्ण नगर थाना में जा कर निमार्ण कंपनी के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। थानाध्यक्ष जहांगीर आलम ने बताया कि रवि कंस्ट्रक्शन के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। आस पास के कई मकान गिरने के कागार पर आ गये हैं। इस बात की जानकारी वरीय पदाधिकारी को दे दी गई है।

Related posts

फुलवारी में डकैती गिरोह पर शिकंजा, सरगना सोनू के इशारे पर एक और डकैत गिरफ्तार!

जीण माता शोभा यात्रा में श्रद्धालुओं को पानी-शरबत वितरण

बुजुर्गों के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, सहारा ओल्ड एज होम में जांच और परामर्श

error: