बिहार

पटना साहिब गुरुद्वारा में ठंडे व मीेठे जल की छबील व गुरु के लंगर अटूट बांटे गये

पटनासिटी(न्यूज़ क्राइम 24): तख्त श्री हरिमन्दिर जी पटना साहिब बिहार में पंचम पातशाह साहिब श्री गुरु अर्जुन देव जी महाराज का 416वां शहीदी गुरुपर्व जेठ सुदी चौथ के अनुसार आज श्रधा भावना के साथ मनाते हुए दीवान सजाए गये साथ ठंडे मीठे जल की छबील व गुरु के लंगर अटूट बांटे गये। हजारों की गिनती में संगतों ने पहुंचकर तख्त साहिब में हाजरी भरकर पंचम पातशाह की शहादत पर उन्हें श्रधा सुमन अर्पित किए। तख्त साहिब के जत्थेदार सिंह साहिब ज्ञानी रणजीत सिंह गौहर ए मस्कीन द्वारा संगतों को गुरु इतिहास की कथा श्रवण करवाई गई। इस मौके पर तख्त साहिब के महासचिव इन्द्रजीत सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष जगजोत सिंह सोही, उपाध्यक्ष एवं धर्म प्रचार के मुखी लखविन्दर सिंह, सचिव हरबंस सिंह खनूजा ने विशेश तौर पर हाजरी भरी।

तख्त साहिब के महासचिव इन्द्रजीत सिंह ने बताया कि प्रातः अमृत वेले से शहीदी पर्व को संबंधित होकर दीवान सजाए गये भाई अरविन्द सिंह निरगुण हजूरी रागी, भाई जोगिन्दर सिंह हजूरी रागी, भाई हरभजन सिंह जी हजूरी रागी द्वारा संगतों को गुरबाणी कीर्तन द्वारा निहाल किया गया। सिंह साहिब ज्ञानी सुखदेव सिंह एवं ज्ञानी सतनाम सिंह जी पंजाब द्वारा गुरु इतिहास की कथा संगत को श्रवण करवाई गई। उपरांत ठंडे मीठे जल की छबील संगतों के सहयोग के साथ लगाई गई। गुरु के लंगर अटूट चलते रहे।

Advertisements
Ad 1

https://youtu.be/q0FWQAj1gaQ

सः इन्द्रजीत सिंह ने कहा कि आज हमारी युवा पीड़ी को यह बताना अति आवश्यक है कि गुरु साहिब ने शहीदी क्यों दी और कैसे अनेक कष्ट सहकर भी उन्होंने जालिमों के आगे झुकने से इन्कार कर दिया और सब कुछ गुरु का भाणा मानते हुए स्वीकार किया और तेरा भाणा मीठा लागै हर नाम पदार्थ नानक मांगे। उन्होंने कहा मैं दावे के साथ कहता हूं कि अगर युवा पीड़ी अपने गौरवमई इतिहास की जानकारी प्राप्त कर ले तो वह चाहकर भी सिखी से दूर नहीं जा सकते बस हम सभी का फर्ज बनता है कि उनका सही मार्गदर्शन करते रहें।

Related posts

मैट्रिक परीक्षा को लेकर प्रशासन सख्त : जूता-मोजा पहनकर आने पर पाबंदी, आधे घंटे पहले पहुंचना अनिवार्य

मुख्यमंत्री ने गंगाजी राजगृह जलाशय का किया निरीक्षण

जीविका के रोजगार मेले में 326 युवाओं को जॉब ऑफर, 802 का हुआ पंजीकरण

error: