बिहार

एसएसबी और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई कार में लदे 1232 बोतल शराब बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार!

अररिया, रंजीत ठाकुर घूरना थाना क्षेत्र अंतर्गत एसएसबी और पुलिस ने संयुक्त अभियान चलाकर सोमवार की देर रात अचरा घूरना मुख्य सड़क कब्रिस्तान के पास से टोयोटा कार से जांच के क्रम में 1232 बोतल दिलवाले नामक नेपाल निर्मित शराब बरामद किया है। वहीं कार में सवार दो तस्कर को भी गिरफ्तार कर लिया है। एसएसबी बीओपी प्रभारी इंस्पेक्टर प्रवीण प्रभाकर ने बताया कि गिरफ्तार तस्कर विकाश कुमार राम तथा दूसरा अनिल मंडल दोनों निवासी सुपौल जिले के बलुआ थाना अंतर्गत बलुआ बाजार का है।

Advertisements
Ad 1

मुझे सूचना मिला था कि नेपाल से कुछ शराब तस्कर कार में शराब लेकर घूरना थाना क्षेत्र के घूरना अचरा रोड से जाने वाला है। सूचना मिलते ही घूरना थाना पुलिस को साथ कर संयुक्त छापेमारी कर उक्त स्थान से कार सहित शराब एवं तस्कर को गिरफ्तार करने में सफलता मिली है। वहीं घूरना थाना पुलिस ने गिरफ्तार शराब तस्कर से पूछताछ कर आज मंगलवार को न्यायिक हिरासत में अररिया भेज दिया है।

Related posts

शिया समुदाय के मातमी जुलूस का शर्बत-पानी से स्वागत

रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़ी गई तत्कालीन महिला दारोगा को तीन वर्ष की सजा

गिग वर्कर्स को भीषण गर्मी से राहत, गांधी मैदान-इनकम टैक्स गोलंबर में बने AC लॉउंज

error: