बिहार

लोहन्द्रा नदी से अवैध बालू खनन, पुलिस व पदाधिकारी है मुकदर्शक

अररिया/सोनामनी गोदाम(संजय कुमार पंडित): कुर्साकाटा प्रखंड क्षेत्र के सिकटीया पंचायत,वार्ड नंबर 6से होकर नेपाल से निकल ने वाली लोहन्द्रा नदी भरतीय क्षेत्र में बहने वाली नदी से बालू माफियाओं के द्वारा वेरोकटक प्रत्येक दिन लगभग 300 ट्रेलर बालू का उत्खनन कर नदियों का दिशा बदलने में लगा है। खनन माफिया बेखौफ होकर नदियों से खुलेआम बालू निकालकर आस-पास के गांव में बेचते हैं, जिसको देखने वाला ना तो स्थानीय पुलिस हैं और ना ही सीमा पर तैनात एसएसबी जवान. स्थानीय लोगों ने नाम नहीं छापने की शर्त पर उन्होंने बताया कि पुलिस से लेकर एसएसबी जवान तक इस गोरखधंधे में सम्मिलित हैं। जबकि स्थानीय ग्रामीणों के द्वारा कुछ दिन पूर्व खनन पदाधिकारी अररिया को इसकी सूचना दी गई थी परंतु आज तक खनन पर रोक लगाने के बजाय आज सोमवार को जोरों पर चल रही है।

Related posts

पटना में रात्रिकालीन गश्ती का औचक निरीक्षण, पुलिस अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग की मासिक समीक्षात्मक बैठक सम्पन्न

नेशनल फ्लैग एडॉप्शन डे पर अधिकारियों को भेंट किया तिरंगा प्रतीक चिन्ह

error: