बिहार

आईजेए ने यूट्यूबर मिश्रा की गिरफ्तारी की निंदा की

मुजफ्फरपुर, (न्यूज़ क्राइम 24) इंडियन जर्नलिस्ट एसोसियेशन (आईजेए) ने बिहार के मुजफ्फरपुर में यूट्यूबर मिथुन मिश्रा की गिरफ्तारी की कड़ी निन्दा करते हुए दोषी पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की है।

आईजेए के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामनाथ विद्रोही ने आज जिलाधिकारी को एक ज्ञापन देकर इस आशय की मांग की। पत्र में कहा गया है, कि यूट्यूबर मिश्रा बाढ़ की विभीषिका का रिपोर्टिंग कर रहे थे। जहां लोग काफी परेशान एवं उत्तेजित थे। एक सीओ के इशारे पर पुलिस ने भीड़ का हिस्सा बताकर मिश्रा को गिरफ्तार कर लिया, जो पूरी तरह से अभिव्यक्त की आजादी का खुला उल्लंघन है।

श्री विद्रोही ने कहा है,कि पत्रकारों के खिलाफ ऐसी कई घटनायें आए दिन बिहार में हो रही है। राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को तुरंत संज्ञान में लेना चाहिए एवं दोषी अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए।

Related posts

एस.डी.वी. पब्लिक स्कूल में फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता, बच्चों ने बिखेरी प्रतिभा की चमक

चक्रवात अर्नब के बाद बारिश और जलजमाव से बढ़ा संक्रमण का खतरा

डॉ. आर.के. सिन्हा का निधन पत्रकारिता और सामाजिक क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति : रत्नेश कुशवाहा