बिहार

डेंगू मरीजो के ईलाज की समय रहते मुकम्मल व्यवस्था नहीं की गई तो हालात बेकाबू हो सकते : राजेश भट्ट

पटना, न्यूज क्राइम 24। लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के मुख्य प्रवक्ता राजेश भट्ट ने प्रदेश के विभिन्न जिलों में डेंगू के बढ़ते प्रभाव पर चिंता जाहिर की है श्री भट्ट ने कहा कि प्रदेश के विभिन्न जिलों में डेंगू का कहर बदस्तूर जारी है प्रदेश के विभिन्न जिलों में डेंगू से हजारों लोगों का जन-जीवन प्रभावित है जबकि राज्य सरकार राजधानी पटना में भी डेंगू की रोकथाम और उनके मरीजों के चिकित्सा की उचित व्यवस्था मुकम्मल तौर पर नहीं कर पा रही है तो अन्य जिलों की हालत क्या होगी यह विचारणीय है?

बावजूद सरकार पूरी तरह चुप्पी साधी हुई है जो अत्यंत चिंता का विषय है श्री भट्ट ने कहा कि डेंगू का समुचित इलाज बिहार में संभव नहीं हो पा रहा है जिससे प्रदेश के आम जनमानस में भय का माहौल व्याप्त है श्री भट्ट ने कहा कि समय रहते अगर डेंगू मरीजो के ईलाज की समय रहते मुकम्मल व्यवस्था नहीं की गई तो हालात बेकाबू हो सकते हैं जिसकी जिम्मेवारी राज्य सरकार की होगी। श्री भट्ट ने पार्टी की ओर से प्रदेश के उप मुख्यमंत्री सह स्वास्थ्य मंत्री श्री तेजस्वी यादव से डेंगू के अविलंब रोकथाम के लिए समुचित व्यवस्था करने की अपील की है साथ ही डेंगू से पीड़ित मरीजों के ईलाज की समुचित व्यवस्था करने की मांग की है।

Related posts

बिहार की बेटियां हुनरमंद होंगी, आत्मनिर्भर बनकर राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनायेंगी मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी

बिहार पुलिस में सभी प्रकार की छुट्टियां अगले आदेश तक रद्द, 24 जुलाई से लागू होगा आदेश

राहुल गांधी नीट पर चर्चा से भाग रहे, छात्रों की आड़ में विपक्ष फैला रहा अराजकता : संजय सरावगी‎

error: