बिहार

सर्राफा व्यापारियों की मांग नहीं तो, विधानसभा चुनाव में वोट भी नहीं : अशोक वर्मा

पटना, (न्यूज़ क्राइम 24) आल इंडिया ज्वेलर्स एन्ड गोल्डस्मिथ फेडरेशन के प्रदेश अध्यक्ष अशोक कुमार वर्मा ने प्रेस वार्ता कर बताया कि आने वाले विधान सभा चुनाव 2025 में जो भी राजनीतिक पार्टी धारा 411/412 (BNS 317) में सुधार का वादा अपने घोषणा पत्र में करेगा सुनार एवं सर्राफा व्यापारी उन्हें ही अपना समर्थन देगी। अशोक वर्मा ने कहा कि हमारी कमिटी के द्वारा 16 अगस्त 2024 को उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी जी को ज्ञापन दिया था कि धारा 411/412 ( BNS 317) में सुधार करने की आवश्यकता है यह कानून अंग्रेज के जमाने का है जैसे धारा 370 में एवं तीन तलाक में समय को देखते हुए बदलाव किया गया उसी तरह से इसमें भी होना चाहिए।

फिर 24 अगस्त 2025 को पुलिस महानिदेशक बिहार को भी पत्र दिया गया और डीजीपी महोदय ने अवगत कराते हुए कहा कि बहुत जल्द हम एक गाइड लाइन जारी करेंगे जैसा मुंबई में हैं लेकिन अभी तक जारी नहीं किया गया है। रोज बिहार के किसी जगहों पर पुलिस सुनार भाई एवं सर्राफा व्यापारियों को चोर के कहने पर जेल भेज देती है दुकानदार को अपना पक्ष रखने का समय भी नहीं देती है। इसकी जानकारी हमने कई बार प्रशाशन के वरिष्ठ अधिकारी को दिया है लेकिन किसी ने भी कोई सुनवाई नहीं किया है।

Advertisements
Ad 1

थक हार कर संगठन ने निर्णय लिया है कि जो राजनीतिक पार्टी जितने के बाद केंद्र सरकार से धारा 411/412 (BNS 317) में सुधार का वादा अपने घोषणा पत्र में करेगा सुनार एवं सर्राफा व्यापारियों उसी को वोट देगा। पूरे बिहार में हम 2% है। किसी भी सरकार को बनाने और हराने में हमारी अहम भूमिका होगी। इस प्रेस वार्ता में आल इंडिया ज्वेलर्स एन्ड गोल्डस्मिथ फेडरेशन के गोपालगंज से देवानंद जी, छपरा से वरुण प्रकाश, डेहरी ऑन सोन से बबल कश्यप, मुजफ्फरपुर से धर्म नाथ शाह, समस्तीपुर से मनोज कुमार गुप्ता, सासाराम से सुशील कुमार सोनी, कोचस से सूरज सेठ, महासचिव प्रेम नाथ गुप्ता , पाकुड़ से अशोक कुमार वर्मा आदि मौजूद थे।

Related posts

“12 साल बेमिसाल” कार्यक्रम के तहत गौरी शंकर मंदिर प्रांगण में पूजा अर्चना

शेखपुरा में अतिक्रमण पर प्रशासन का डंडा, 18 दुकानें हटाई, 12,200 रुपये जुर्माना वसूला

AES से निपटने को लेकर बिहार सरकार अलर्ट, मुख्य सचिव बोले- “चमकी बुखार में कोई कोताही बर्दाश्त नहीं”

error: