बिहार

ICSE दसवीं बोर्ड परीक्षा शांतिपूर्ण माहौल में शुरू, पटना सिटी का एकमात्र परीक्षा केंद्र

पटनासिटी, (न्यूज़ क्राइम 24) जिसस एंड मैरी एकेडमी ken प्रांगण में मंगलवार से ICSE (नई दिल्ली) द्वारा आयोजित दसवीं बोर्ड परीक्षा शांतिपूर्ण वातावरण में आरंभ हो गई। परीक्षा के पहले दिन अंग्रेजी भाषा (Paper-1) का आयोजन किया गया।

विद्यालय प्रशासन के अनुसार, दसवीं की परीक्षाएं 23 मार्च 2026 तक संचालित होंगी। यह परीक्षा प्रतिवर्ष बाहरी पर्यवेक्षकों एवं परीक्षकों की कड़ी निगरानी में आयोजित की जाती है। उल्लेखनीय है कि पटना सिटी में ICSE दसवीं बोर्ड परीक्षा के लिए यह एकमात्र अधिकृत परीक्षा केंद्र है।
परीक्षा केंद्र पर सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से लाइव निगरानी की व्यवस्था की गई है, जिससे पारदर्शिता एवं निष्पक्षता सुनिश्चित की जा सके। परीक्षा प्रारंभ होने से पूर्व उपनिदेशक अभिषेक पैट्रिक एवं प्राचार्या पूजा एन शर्मा ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। परीक्षा समाप्ति के पश्चात बाहर निकलते छात्र-छात्राओं के चेहरे पर संतोष और प्रसन्नता दिखाई दी। विद्यार्थियों ने प्रश्नपत्र को सरल एवं स्पष्ट बताया।

Related posts

ईंट निर्माताओं की समस्याओं का प्राथमिकता से होगा समाधान, हरसंभव सहयोग देगा विभाग : डॉ. प्रमोद कुमार

पटना ट्रैफिक पुलिस में लाइन डे आयोजित, जवानों की समस्याओं और ड्यूटी की हुई समीक्षा

पश्चिमी पटना में पिपिंग सेरेमनी, नवपदोन्नत पुलिसकर्मियों को पहनाया गया बैच

error: