बिहार

वायुसेना के हैवी-लिफ्ट चिनूक की इमरजेंसी लैंडिंग हुई

IMG 20210826 WA0009

बक्सर: बिहार के बक्सर आज लगभग 5 बजे धनसोई थाना क्षेत्र अंतर्गत मानिकपुर हाई स्कूल के मैदान में तकनीकी खराबी के वजह से भारतीय वायुसेना का chinook हेलिकॉप्टर को इमरजेंसी लैंडिंग किया गया। इस हेलीकॉप्टर को अमेरिका ने भारत को सुपुर्द किया था। घटना की जानकारी की पुष्टि एसडीओ के के सिंह नेट करते हुए बताया कि तकनीकी शराबी के कारण इमरजेंसी लैंडिंग इमरजेंसी लैंडिंग किया गया है। इसको लेकर स्थानीय थाना को सूचना दी गई वहां पुलिस बल भी मौजूद है। बताते चलें कि ग्रामीणों ने जैसे ही हेलीकॉप्टर लैंडिंग करते देख कर ग्रामीणों का भीड़ भी इकट्ठा होने लगा। लोगों ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल भी करने लगे। सोशल मीडिया पर वायरल होते हैं यह खबर आग की तरह फैली। फिलहाल स्थानीय पुलिस बल वहां मौजूद है।मिली जानकारी के अनुसार हेलीकॉप्टर के पंखे में तकनीकी खराबी के वजह से इमरजेंसी लैंडिंग करना पड़ा। जानकारी के अनुसार वायुसेना का विमान इलाहाबाद से बिहटा जा रहा था, इसी दौरान उसकी इमरजेंसी लैंडिंग करना पड़ा। फिलहाल सेना के सभी जवान एवं अधिकारी सुरक्षित हैं। उन्हें स्थानीय प्रशासन द्वारा विद्यालय में ही ठहरने की व्यवस्था की जा रही है। जहां थाने की पुलिस बल भी मौजूद है।

Related posts

मिल्लत कॉलेज, दरभंगा में ‘नशा मुक्त युवा अभियान’ के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

पुलिस अधीक्षक ग्रामीण कोमल मीणा ने भदौर थाना का किया निरीक्षण, जनता दरबार में सुनीं लोगों की समस्याएं

शराब पीकर हंगामा करने के आरोप में 11 लोग गिरफ्तार, भेजे गए जेल!