बिहार

मेरे साथ तिरहुत के महान स्नातक मतदाता व जनता की ताकत है – राकेश रौशन

वैशाली, (न्यूज़ क्राइम 24) आगामी चुनाव में अपनी उम्मीदवारी को लेकर राकेश रौशन ने विश्वास जताया कि उनके साथ जनता की असली ताकत है। उन्होंने कहा कि यह चुनाव सिर्फ एक उम्मीदवार का नहीं, बल्कि जनता के अधिकारों और क्षेत्र के विकास की लड़ाई है।

राकेश रौशन ने आरोप लगाया कि तिरहूत की दुर्दशा के लिए पूर्व जन प्रतिनिधि जिम्मेदार हैं, जिन्होंने जनता के हितों को नजरअंदाज किया और केवल अपनी पार्टी के आदेशों का पालन किया। उन्होंने कहा,पार्टी समर्थित प्रत्याशियों ने जीतने के बाद अपने उच्च नेताओं की ही सुनवाई की है, जिससे स्थानीय मुद्दों पर ध्यान नहीं दिया गया। बाहरी प्रत्याशियों को टिकट देकर स्थानीय कार्यकर्ताओं के साथ अन्याय किया गया है, जो अब और बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

जो अन्याय पार्टी के बड़े नेताओं ने बाहरी उम्मीदवारों को प्राथमिकता देकर किया है, उसकी लड़ाई मैं आपके साथ मिलकर लड़ रहा हूँ।”

उन्होंने सभी वर्गों और जातियों से ऊपर उठकर मिले जन समर्थन के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा मैं आपका आभारी हूँ कि आपने मुझे समर्थन दिया। मैं आपके भरोसे पर खरा उतरते हुए किसी पार्टी का कठपुतली नहीं बनूंगा, बल्कि पूरे समाज का विधान परिषद सदस्य बनूंगा।

Related posts

जैविक और प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देना समय की मांग : विजय सिन्हा

विवाहिता, दो साल की बच्ची और उसके भाई का 38 दिनों से सुराग नहीं, पुलिस की कार्रवाई पर परिजनों ने उठाये सवाल

गीत-संगीत, छठ की धुन और नृत्य से सजा ‘झलक 2026’, बीआइटी पटना में युवाओं ने बिखेरे प्रतिभा के रंग