झारखण्ड

प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या!

धनबाद(न्यूज़ क्राइम 24): पति की हत्या के आरोप में पत्नी के साथ उसके प्रेमी को गिरफ्तार किया गया है. धनबाद पुलिस ने बताया कि पान मसाला कारोबारी मुकेश पंडित की हत्या की साजिश उसकी पत्नी ने रची और प्रेमी ने अंजाम दिया धनबाद दामोदरपुर सोमनगर के रहने वाले पान मसाला कारोबारी मुकेश पंडित की 26 मार्च को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. धनबाद पुलिस ने इस हत्याकांड का खुलासा करते हुए मुकेश की पत्नी नीलम देवी और उसके प्रेमी उज्जवल शर्मा को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने बताया कि उज्जवल की निशानदेही पर मुकेश का मोबाइल और हत्या में उपयोग किया गया पिस्टल भी बरामद किया गया है. पुलिस की पूछताछ में दोनों आरोपियों ने अपना गुनाह भी स्वीकार कर लिया है.
एसएसपी संजीव कुमार ने बताया कि मुकेश पंडित के घर के बगल में ही उज्जवल शर्मा का घर था और मुकेश की दुकान में काम करता था. इससे उज्जवल शर्मा का मुकेश के घर आना जाना शुरू हो गया. इसी दौरान उज्ज्वल का प्रेम प्रसंग शुरू हुआ. इसके बाद दोनों मिलकर मुकेश को रास्ते से हटाना चाहते थे. इसलिए मुकेश की पत्नी और उज्जवल ने मिलकर साजिश रची और उसकी हत्या कर दी.एसएसपी ने बताया कि हत्या को अंजाम तक पहुंचाने के लिए उज्ज्वल शर्मा ने लड़की के नाम से फेसबुक अकाउंट बनाया. फेसबुक अकाउंट से पहले मैसेंजर के जरिए मुकेश से दोस्ती की. दोस्ती बढ़ने के बाद उज्ज्वल मैसेंजर के जरिए मुकेश से बातचीत करने लगा. 25 मार्च की रात मैसेंजर से बातचीत के दौरान ही उज्ज्वल ने मुकेश को मिलने के लिए दामोदरपुर फुटबॉल ग्राउंड बुलाया और मुकेश को गोली मारकर हत्या कर दी.

Related posts

डीजीपी तदाशा मिश्रा ने की अपराध समीक्षा, केनरा बैंक डकैती और फायरिंग कांड में जल्द गिरफ्तारी के दिए निर्देश

प्रिंस खान का भाई बंटी खान कोलकाता से गिरफ्तारी!

झारखंड आदिवासी महोत्सव 2026 का भव्य शुभारंभ, राज्यपाल हुए शामिल

error: